बाराती गाड़ी सड़क हादसे की शिकार, दो लोगों की मौत

Date:

गरियाबंद। धमतरी में बाराती गाड़ी के साथ भीषण सड़क हादसा हो गया। एक स्कॉर्पियो इनोवा से टकराने के बाद हाइवा की चपेट में आ गई। हादसे में स्कॉर्पियो गाड़ी सवार 2 लोगो की मौत हो गई है वही 6 लोग घायल हो गए है।

घायलों को इलाज के लिए धमतरी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही शवो को पीएम के लिए मर्चुरी भिजवा दिया गया है। बारात गरियाबंद के छुरा नवापारा से धमतरी के तरसिंवा जा रही थी। इसी बीच सियादेही के पास हादसे का शिकार हो गयी।

मिली जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो गाड़ी का ड्राइवर हाइवा को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था। सामने से इनोवा गाड़ी आ गयी। स्कॉर्पियो के ड्राइवर से गाड़ी अनियंत्रित हो गयी और इनोवा से टकराते हुए हाइवा की चपेट में आ गयी। तकरीबन 50 मीटर स्कॉर्पियो हाइवा के साथ घसीटती चली गयी। तेज रफ्तार स्कार्पियो गाड़ी दो बार पलटने के बाद सीधी खड़ी हो गई।

हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। राहगीरों की मदद से स्कॉर्पियो में फसे लोगों को बाहर निकाला गया। हादसे में कोठीगांव निवासी संजू विश्वकर्मा (25 वर्ष) व रावणसिंघी निवासी हेमंत सिन्हा (23 वर्ष) की मौके पर मौत हो गई। जबकि स्कार्पियो चालक जहान सिंह, योगेश ठाकुर, चंपेश्वर निषाद, गौतम ठाकुर, दुर्गेश ध्रुव और भूगेंद्र घायल हो गए हैं।

हादसे की सूचना मिलते ही डीएसपी यातायात एमएस चंद्रा, केरेगांव व अर्जुनी थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मृतकों के शवों के पीएम के लिए मरच्युरी भिजवाया गया। वहीं घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक 3 लोगों की स्थिति गंभीर है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related