बॉलीवुड एक्ट्रेस भाग्यश्री 9 जून को आएंगी जगदलपुर

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

जगदलपुर। मैंने प्यार किया, त्यागी, हवस जैसी हिट मूवी में काम करने वाली बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस भाग्यश्री 9 जून को पहली बार बस्तर आएंगी। जगदलपुर में आयोजित इंडियाज स्टार ब्यूटी अवॉर्ड में वो शामिल होंगी।  भाग्यश्री ने वीडियो जारी कर इस इवेंट में शामिल होने की जानकारी दी है।
सेलिब्रिटी इवेंट ऑर्गनाइजर उषा शर्मा ने बताया कि, जगदलपुर में इवेंट के जरिए हम एक प्लेटफॉर्म तैयार कर रहे हैं। ताकि ब्यूटी फील्ड समेत अदर फील्ड वालों को एक मंच मिल सके। 9 जून को जगदलपुर के कृष्णा हॉल में स्टार ब्यूटी अवॉर्ड शो का आयोजन किया गया है। इस शो में शामिल होने के लिए बस्तर समेत अन्य जगहों से कई मेकअप आर्टिस्ट आ रहे हैं।अपनी कला का बेहतर प्रदर्शन करने वालों को अवॉर्ड दिया जाएगा। इस तरह के शो में हिस्सा लेने से आर्टिस्ट को कई अनुभव भी प्राप्त होंगे। विनर के अलावा पार्टिसिपेट करने वाले सभी मेकअप आर्टिस्टों को भी अवॉर्ड और सर्टिफिकेट दिए जाएंगे।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related