रेलवे प्रशासन के द्वारा…ग्रीष्मकालीन की छूटिटयों में ट्रेनों में होने वाली अतिरिक्त भीड़ एवं यात्रियों की सुविधा

Date:

रायपुर । ग्रीष्मकालीन की छूटिटयों में ट्रेनों में होने वाली अतिरिक्त भीड़ एवं यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन के द्वारा उनकी सुविधा हेतु पाँच गाडियों में अतिरिक्त एक-एक स्लीपर एवं सामान्य कोच अस्थायी रुप से लगाने की व्यवस्था की गई है ।
गाड़ी संख्या 12853/ 12854 दुर्ग -भोपाल-दुर्ग एक्सप्रेस में 1 स्लीपर कोच दुर्ग से 6, 7 एवं 8 मई को। गाड़ी संख्या 18234/ 18235बिलासपुर-इंदौर -बिलासपुर, पैसेंजर में 01 स्लीपर कोच बिलासपुर से-7 एवं 8 मई को। गाड़ी संख्या 18239/18240 गेवरा रोड- इतवारी-गेवरा रोड शिवनाथ एक्सप्रेस 01 सामान्य कोच गेवरा रोड से – 7 से 10 मई तक। गाड़ी संख्या 12856/ 12855 इतवारी- बिलासपुर- इतवारी इंटरसिटी एक्सप्रेस में1 सामान्य कोच इतवारी से – 08 से 11 मई तक। गाड़ी संख्या 08261 / 08262 बिलासपुर- रायपुर -बिलासपुर,पैसेंजर में 2 सामान्य कोच बिलासपुर से-7 से 10 मई तक।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related