गौरेला पेंड्रा मरवाही पुलिस ने 4.67 करोड़ का 22.40 क्विंटल गांजा किया जब्त, 9 गिरफ्तार

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। गांजा तस्करों पर गौरेला पेंड्रा मरवाही पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। 4.67 करोड़ कीमत का 22.40 क्विंटल गांजा जब्त किया गया है। यह कार्रवाई एक ही दिन की गई है। 9 आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है। साथ ही, ट्रक, कार और एक टाटा सूमो जब्त किया है।

एसपी त्रिलोक बंसल के मुताबिक ओडिशा से गांजा तस्करी की सूचनाओं के आधार पर एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का गठन किया गया था और लगातार निगरानी रखी जा रही थी। इसी कड़ी में यह खबर मिली कि ग्राम उषाढ़ का गिरीश यादव ओडिशा से गांजा मंगाता है। इस सूचना के आधार पर पुलिस टीमों ने बड़े स्तर पर सूचना जुटाकर एक बिलासपुर की ओर से आ रहे 12 चक्का ट्रक OD 19 K 2300 को कारीआम आरटीओ बैरियर के पास रोका। राउरकेला का फिरोज खान ट्रक चला रहा था। ट्रक में गिरीश यादव भी था। आरोपियों ने बताया कि ट्रक में सीमेंट डस्ट लोड है। जब डस्ट को हटाया गया, तब अलग-अलग बोरियों में गांजा मिला। वजन कराने पर 20 क्विंटल 30 किलो गांजा मिला, जिसकी कीमत 4.16 करोड़ आंकी गई है।

इसी तरह पेंड्रा पुलिस ने एमपी के अनूपपुर जिले के भालूमाड़ा थाना क्षेत्र के भाद निवासी दौलत केंवट को होंडा कार CG 10 BE 0258 में पकड़ा। उसके पास से दो क्विंटल गांजा मिला, जिसकी कीमत 40 लाख आंकी गई है। इसी तरह मरवाही पुलिस ने टाटा सूमो CG 10 AG 7450 से 10 किलो गांजा बरामद किया है। इसकी कीमत 4.50 लाख है। टाटा सूमो में 6 लोगों को पकड़ा है। ये सभी जांजगीर चांपा के मुलमुला थाने के कोनारगढ़ के रामकुमार पटेल (50 साल), शंकर चौहान (23 साल), मुलमुला के लखन कश्यप (21 साल), शिव कैलाश साहू (23 साल), विशाल गोयल (23 साल) और बबलू साहू (21 साल) को गिरफ्तार किया है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG TRANSFER: रायपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 

CG Transfer: Major administrative reshuffle in Raipur!     CG TRANSFER: राज्य...

CHHATTISGARH: ASP गजेन्द्र सिंह ठाकुर हुए सेवानिवृत्त! 

CHHATTISGARH: ASP Gajendra Singh Thakur retires! CHHATTISGARH: राजनांदगांव में पुलिस...

CG HIGH COURT: हाईकोर्ट ने DGP से मांगा शपथ पत्र! 

CG High Court: High Court seeks affidavit from DGP!   CG...