देश में 24 घंटे में कोरोना के 8,439 नए केस, सक्रिय मामले लगातार 1 लाख से नीचे, दैनिक पॉजिटिविटी रेट 0.70 प्रतिशत

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

नई दिल्ली : भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 8,439 नए मामले सामने आए हैं. इस दौरान 9,525 मरीज इस महामारी से ठीक हुए. वहीं 195 लोगों की कोरोना से मौत हो गई. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 3,46,56,822 हो गई है. वहीं सक्रिय मामले लगातार 1 लाख से नीचे बने हुए हैं.

देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मामले अभी 93,733 हैं जो कि 555 दिनों में सबसे कम हैं. दैनिक पॉजिटिविटी रेट 0.70 प्रतिशत है. देश में कोरोना को हराने वाले कुल मरीजों की संख्या 3,40,89,137 हो गई है. वहीं, इस महामारी के कारण अभी तक 4,73,952 लोगों की मौत हो चुकी है.

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बुधवार सुबह जारी कोरोना के आंकड़े…
24 घंटों में दर्ज नए मामले- 8,439
24 घंटे में ठीक होने वालों की संख्या- 9,525
मंगलवार को कितने लोगों की हुई मौत- 195
कुल मामले- 3,46,56,822
सक्रिय मामले- 93,733
कुल रिकवरी- 3,40,89,137
कुल मौतें- 4,73,952
कुल वैक्सीनेशन- 1,29,54,19,975

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत देश में अब तक 129.54 करोड़ टीके की खुराक दी जा चुकी है. देश में सक्रिय मामले कुल मामलों के 1 प्रतिशत से भी कम हैं, जो वर्तमान में 0.27 फीसदी हैं और मार्च 2020 के बाद से सबसे कम हैं.

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक, भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 12,13,130 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 65,06,60,144 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं.

रिकवरी दर वर्तमान में 98.36% है, जो कि मार्च 2020 के बाद से सबसे ज्यादा है. वहीं, दैनिक सकारात्मकता दर 0.70 प्रतिशत है, जो कि पिछले 65 दिनों से 2 फीसदी से कम पर बना हुआ है. इसके अलावा साप्ताहिक सकारात्मकता दर 0.76 फीसदी है जो पिछले 24 दिनों से 1 फीसदी से कम है. देश में कोरोना संकट के बीच 65.06 करोड़ टेस्टिंग हो चुकी है.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG NEWS: महाविद्यालयों के पेंशनरों को बड़ा झटका! 

CG News: Major setback for college pensioners!     CG NEWS: छत्तीसगढ़...