कार और ट्रक की भिड़ंत में एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत, बच्चा गंभीर

Date:

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में बुधवार सुबह एक कार और ट्रक में भीषण भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 साल का एक मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया है। अस्पताल में बच्चे का इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि, सभी वाराणसी दर्शन-पूजन के लिए आए थे और वापस घर लौट रहे थे। मामला फूलपुर थाना क्षेत्र का है।काशी विश्वनाथ का दर्शन कर लौट रहे थे सभी
मिली जानकारी के अनुसार, आज सुबह वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग पर सुरही गांव में तेज रफ्तार अर्टिगा कार आगे चल रहे ट्रक के पीछे जा घुसी। कार सवार लोग काशी विश्वनाथ का दर्शन-पूजन कर वापस लौट रहे थे। घटना सुबह करीब 4 बजे की बताई जा रही है। घर वालों को हादसे की सूचना दे दी गई है। एक 3 साल का बच्चा बचा है, जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी मृतक ग्राम मुजफ्फरनगर डाकखाना दूधियाखुर्द थाना पूरनपुर जिला पीलीभीत के रहने वाले हैं। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटनास्थल पर मौजूज व्यक्ति ने घटना के बारे में बताया कि, हम सोए थे सुबह करीब 4 बजे तेज आवाज हुई। हम देखने गए तो एक कार क्षतिग्रस्त थी उसमें 4 लोगों की मौत हो चुकी थी। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया और आगे की जांच में जुट गई है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

डोनाल्ड ट्रंप को लगा बड़ा झटका, कोर्ट ने टैरिफ को बताया गैरकानूनी

 वाशिंगटन : राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आर्थिक एजेंडे को...

नाइट लैंडिंग सुविधा शुरू : यात्रियों को मिलेगा अधिक उड़ान का विकल्प

बिलासपुर। बिलासपुर में आज पहली बार रात्रिकालीन उड़ान का...

नए कुलपति के रूप में मनोज दयाल ने संभाला कार्यभार,पत्रकारिता विश्वविद्यालय को मिला नया नेतृत्व

रायपुर: आज कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर...