सी-जीएसटी, छत्तीसगढ़ में 4% की बढ़ोतरी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। कल ही समाप्त हुए फरवरी में सकल माल और सेवा कर (जीएसटी) राजस्व 1,68,337 करोड़ राजस्व संग्रहण दर्ज‌ किया ।जो फरवरी -23 की तुलना में 12.5% की मजबूत वृद्धि दर्शाता है। यह वृद्धि घरेलू लेनदेन से जीएसटी में 13.9% की वृद्धि से प्रेरित रही और वस्तुओं के आयात से जीएसटी में 8.5% की वृद्धि दर्ज की गई। फरवरी 2024 के लिए रिफंड का जीएसटी राजस्व शुद्ध ₹1.51 लाख करोड़ है, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 13.6% की वृद्धि दर्शाता है। राज्य वार वृद्धि के मुताबिक छत्तीसगढ़ में भी 4% की बढ़ोतरी रही।वित्त वर्ष 2023-24 में लगातार जारी है मजबूत प्रदर्शन: फरवरी 24 तक, चालू वित्त वर्ष के लिए कुल सकल जीएसटी संग्रह ₹18.40 लाख करोड़ रहा जो वित्त वर्ष 2022-23 की समान अवधि के संग्रह से 11.7% अधिक है। वित्त वर्ष 2023-24 के लिए औसत मासिक सकल संग्रह ₹1.67 लाख करोड़ है, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में एकत्रित ₹1.5 लाख करोड़ से अधिक है। चालू वित्त वर्ष के लिए फरवरी 2024 तक रिफंड का जीएसटी राजस्व शुद्ध ₹16.36 लाख करोड़ है, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 13.0% की वृद्धि दर्शाता है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : छात्रावास में छात्रा की मौत!

CHHATTISGARH : Student dies in hostel! कवर्धा। कवर्धा जिले के...

RUCHIKA SINGH VIDEO : गाली के बाद हाथ जोड़कर माफी!

RUCHIKA SINGH VIDEO : Apology with folded hands after...

KULGAM TERROR ATTACK : नाम पूछकर CG मजदूरों को मारी गोली, कुलगाम में आतंकी हमला

रायपुर डेस्क। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों ने छत्तीसगढ़...