BIG BREAKING : बलात्कारियों को नपुंसक बनाने का लाया जाए कानून, देश में बढ़ते दुष्कर्म पर बोली अलका लांबा

Date:

BIG BREAKING: Law should be brought to make rapists impotent, Alka Lamba speaks on increasing rape in the country

नई दिल्ली। देश में दुष्कर्म के मामले पर ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की प्रमुख अलका लांबा ने चिंता जताई है. उन्होंने महिला अपराधों को रोकने के लिए सरकार से दुष्कर्म करने वाले अपराधियों को नपुंसक बनाने वाला कानून लाने की मांग तक की है. लांबा ने बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह का भी मुद्दा उठाया.

अलका लांबा ने आरोप लगाया कि महिलाओं, खासतौर पर लड़कियों के खिलाफ अपराध बढ़ गए हैं. ये अपराध बेकाबू हो चुके हैं, क्योंकि सत्तारूढ़ बीजेपी से जुड़े नेता, मंत्री और सांसद इनमें शामिल हैं. उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘बीजेपी की डबल इंजन सरकारें (केंद्र और राज्य में) उन्हें बचाने का काम कर रही है. इन सरकारों को चाहिए कि वे दो से तीन महीने में नाबालिग पीड़ितों से जुड़े दुष्कर्म के मामलों की सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक और विशेष अदालतें स्थापित करें.’

दोषियों को फांसी दी जानी चाहिए : अलका लांबा –

अलका लांबा ने कहा, ‘दुष्कर्म के दोषियों को फांसी दी जानी चाहिए. उन्हें नपुंसक बनाने के लिए कानून बनाया जाना चाहिए. जब तक अपराधियों में डर पैदा नहीं होगा, तब तक अपराध ऐसे ही होते रहेंगे.’ कांग्रेस दुष्कर्म पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए काम करती रहेगी. बीजेपी महिलाओं के लिए घड़ियाली आंसू बहाती है.’

बृजभूषण सिंह के मुद्दे पर सरकार को घेरा –

अलका लांबा ने दावा किया कि बीजेपी सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई)के पूर्व प्रमुख बृजभूषण सिंह पर कई महिला पहलवानों ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है, लेकिन वह खुलेआम घूम रहे हैं, जबकि पीड़ित न्याय मांग रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि संदेशखाली के आरोपी शेख शाहजहां को गिरफ्तार कर लिया गया है, लेकिन बृजभूषण के साथ अति विशिष्ठ व्यक्ति की तरह व्यवहार किया जा रहा है.

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related