BMW कार में घुम-घुम कर आईपीएल क्रिकेट मैच में सट्टा संचालित करते 3 सटोरिये गिरफ्तार

Date:

रायपुर। घुम-घुम कर आईपीएल क्रिकेट मैच में सट्टा संचालित करते 3 सटोरिये को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के मुताबिक सायबर सेल की टीम को सूचना मिली थी, कि सनराईजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान राॅयल्स के मध्य चल रहे मैच के दौरान कुछ व्यक्तियों द्वारा थाना पंडरी क्षेत्र में महंगी बी.एम.डब्ल्यू. कार में सवार होकर घुम – घुम कर मोबाईल फोन में क्रिकेट सट्टा का संचालन किया जा रहा है। जिस पर सायबर सेल एवं थाना पंडरी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त वाहन एवं उसमें सवार व्यक्तियों को पकड़ने हेतु थाना पंडरी क्षेत्र में ट्रैप पार्टी लगाने के साथ ही पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। इसी दौरान थाना पंडरी क्षेत्रांतर्गत दलदल सिवनी पास उक्त बी.एम.डब्ल्यू. वाहन को चिन्हांकित कर टीम द्वारा वाहन को रूकवाया गया। बी.एम.डब्ल्यू. वाहन को रोकवाने पर उसके पीछे -पीछे आ रहीं स्विफ्ट वाहन के चालक द्वारा भी रोक कर पकड़ा गया। पूछताछ में बी.एम.डब्ल्यू. वाहन में सवार व्यक्तियों ने अपना नाम विकास अग्रवाल एवं राहुल अग्रवाल तथा स्विफ्ट वाहन में सवार व्यक्ति ने अपना नाम किशन अग्रवाल होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा विकास अग्रवाल, राहुल अग्रवाल एवं किशन अग्रवाल के मोबाईल फोन को चेक करने पर तीनों के द्वारा एप के माध्यम से लाईन लेकर ऑनलाईन सट्टा संचालित करना पाया गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर उक्त तीनों व्यक्तियों द्वारा एप के माध्यम से लाईन लेकर ऑनलाईन सट्टा का संचालन करने के साथ ही घुम – घुम कर खेलने वालों से नगदी रकम संग्रहित करना स्वीकार किया गया। जिस पर विकास अग्रवाल, राहुल अग्रवाल एवं किशन अग्रवाल को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 04 नग मोबाईल फोन, नगदी 11,500/- रूपये, महंगी बी.एम.डब्ल्यू. वाहन क्रमांक सी जी/04/एन डी/5551 कीमती लगभग 55 लाख रूपये, स्विफ्ट वाहन क्रमांक सी जी/13/ए ई/3010 कीमती लगभग 07 लाख रूपये लाखों रूपए के सट्टा का हिसाब जप्त करने के साथ ही आरोपी किशन अग्रवाल द्वारा सट्टा संचालित करने हेतु बनाए गए आई.डी. में जमा 06 करोड़ रूपये एवं आरोपी विकास अग्रवाल के आई.डी. में जमा 40 लाख रूपये को फ्रीज्ड़ कराया जा रहा है। किशन अग्रवाल पकड़े जाने के डर से सट्टा संचालित करने हेतु इंटरनेशनल मोबाईल नंबर के माध्यम से स्वयं का आई.डी. बनाया है। सटोरियों के विरूद्ध थाना पंडरी में अपराध क्रमांक 209/21 धारा 4क जुआ एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर पृथक से प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत् भी कार्यवाही की जा रहीं है। गिरफ्तार सटोरियों से इस व्यवसाय में जुड़े अन्य लोगों के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रहीं है, जो भी नाम सामने आएंगे उन पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। आई.पी.एल. क्रिकेट सट्टा/सट्टा एवं जुआ खेलने/खिलाने वालों के विरूद्ध रायपुर पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related