कटघोरा के देशी शराब दुकान में 2 लाख 16 हज़ार रूपए की चोरी

Date:

कोरबा। कटघोरा के देशी शराब दुकान में चोरों ने हाथ साफ कर दिया है. जानकारी के मुताबिक अज्ञात चोरों ने रात के अंधेरे में दुकान का ताला तोड़कर गल्ले में रखा सारा पैसा पार कर दिया है. कटघोरा स्थित देशी शराब दुकान को सुबह जब खोलने पहुंचे तो कर्मचारियों ने ताला टूटा देखकर तत्काल इसकी सूचना पुलिस पुलिस को दी.

बताया जा रहा है कि चोरों ने गल्ले में रखे करीब 2 लाख 16 हज़ार रुपयों पर हांथ साफ कर दिया है. मामले की जानकारी मिलने के बाद कटघोरा पुलिस के साथ जिला क्राइम ब्रांच और डॉग स्कवॉड की टीम मौके पर पहुंच गई है. फिलहाल इस मामले में जांच जारी है. थाना प्रभारी नवीन देवांगन ने बताया कि कटघोरा स्थित शराब दुकान पर चोरी की घटना सामने आई है. जिसमें चौकीदार शराब दुकान के पीछे पेड़ के नीचे सो रहा था. कुत्ते की भौंकने की आवाज आने पर उसे चोरी का आभास जरूर हुआ. लेकिन वो बाहर नहीं आया. कुछ देर बाद जब चौकीदार ने आकर देखा तो उसने शराब दुकान का ताला टूटा हुआ पाया.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

डोनाल्ड ट्रंप को लगा बड़ा झटका, कोर्ट ने टैरिफ को बताया गैरकानूनी

 वाशिंगटन : राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आर्थिक एजेंडे को...

नाइट लैंडिंग सुविधा शुरू : यात्रियों को मिलेगा अधिक उड़ान का विकल्प

बिलासपुर। बिलासपुर में आज पहली बार रात्रिकालीन उड़ान का...

नए कुलपति के रूप में मनोज दयाल ने संभाला कार्यभार,पत्रकारिता विश्वविद्यालय को मिला नया नेतृत्व

रायपुर: आज कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर...