2 मासूमों की तालाब में डूबने से मौत, 3 लापरवाह टीचर सस्पेंड

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

बिलासपुर। तालाब में डूबने से 2 छात्रों की मौत मामले पर जिला शिक्षा अधिकारी ने बड़ी कार्रवाई की है. 3 लापरवाह शिक्षकों को डीईओ ने निलंबित करने का आदेश जारी किया है. जिसमें प्रभारी प्रधान पाठक धनेश्वरी प्रधान, सहायक शिक्षक संतोष भोई और सहायक शिक्षक कंचन नवरंग को सस्पेंड किया गया है. बता दें कि बुधवार को लंच में शासकीय प्राथमिक शाला दर्राभाटा से नहाने के लिए तालाब गए दो स्कूली बच्चों की डूबने से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, ग्राम दर्राभांठा शासकीय प्राथमिक शाला में कक्षा दूसरी का 8 वर्षीय छात्र वंश और समीर पटेल मंगलवार को रोजाना की तरह स्कूल गए थे. लंच के समय दोनों अपने दो अन्य साथियों के साथ स्कूल से करीब 500 मीटर की दूरी पर स्थित पथरी तालाब नहाने चले गए।

चारों बच्चे नहाने के लिए पानी में उतरे, कुछ देर तैरने के बाद इनमें से दो बच्चे जो उन्हीं की कक्षा के थे। वापस स्कूल चले गए। लेकिन वंश भट्ट और समीर पटेल वापस स्कूल नहीं पहुंचे। वहीं छुट्टी के बाद देर शाम तक दोनों बच्चे जब घर नहीं लौटे तो परेशान परिजन उनकी तलाश में जुटे. इस दौरान उन्हें अन्य बच्चों ने बताया कि दोनों का बैग स्कूल में रखा हुआ है, लेकिन दोनों स्कूल में लंच के बाद नहीं दिखाई दिए हैं. पूछताछ में पता चला कि स्कूल के दो और बच्चे उनके साथ नहाने गए थे. जिन्होंने बताया कि वे सभी तालाब में नहा रहे थे, लेकिन वे दोनों नहीं आए। इसके बाद परिजन अन्य ग्रामीणों तालाब गए. देर रात काफी मशक्कत के बाद दोनों बच्चों का शव पानी के अंदर से मिला. इधर मामले में सीपत पुलिस ने जांच शुरू कर डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related