सूडान के दारफुर में सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त, 18 लोगों की मौत

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

खारतूम |सूडानी की सेना का विमान पश्चिमी प्रांत दारफुर के अल जिनीना हवाईअड्डे से उड़ान भरने के तुरंत बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना में 18 लोगों की मौत हो गई। सेना ने यह जानकारी दी।

सूडानी सेना के प्रवक्ता आमेर मोहम्मद अल-हसन ने गुरुवार शाम एक बयान में कहा कि एंटोनोव 12 विमान “अल जेनिना हवाईअड्डे से उड़ान भरने के पांच मिनट बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया।”

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने बयान के हवाले से बताया, “चालक दल के सात सदस्यों, तीन न्यायाधीशों और चार बच्चों सहित आठ नागरिकों की इस घटना में मौत हो गई।” दुर्घटना की वजह का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related