Trending Nowदेश दुनियाशहर एवं राज्य

सीएम के खिलाफ लड़ेंगे दीपक!

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री और दिग्गज भाजपा नेता दीपक जोशी पार्टी से बेहद नाराज हैं और वरिष्ठ नेताओं से बात तक नहीं कर रहे। इतना ही नहीं, वे सीएम शिवराज सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ना चाहते हैं। उन्होंने इस संबंध में कांग्रेस के सामने प्रस्ताव भी रखा है। कांग्रेस प्रवेश करने के पहले दीपक जोशी ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ से कहा है कि विधानसभा चुनाव में सीएम शिवराज सिंह के सामने टिकट देकर चुनाव लड़ाओ। उन्होंने कहा, मेरे पिता का अपमान हुआ है। इसका बदला लेना है, इसलिए शिवराज के खिलाफ चुनाव में उतारो। अभी से चुनावी तैयारी में जुट जाऊंगा।
उनके मुताबिक नाथ ने गंभीरता से विचार कर निर्णय के लिए कहा है। जोशी ने बुधवार को भोपाल में कुछ लोगों से मुलाकात की। कांग्रेस पार्टी में प्रवेश कार्यक्रम की रूपरेखा भी तय की। उन्होंने कहा कि सादगी से प्रवेश कराएं। वे पहले नाथ के निवास पर पहुंचेंगे। इसके बाद प्रदेश कांग्रेस कार्यालय आएंगे। गाड़ियों-काफिले या अन्य शक्ति प्रदर्शन नहीं करेंगे। वे पदयात्रा करते हुए पहुंच सकते हैं।
जोशी के मुताबिक सीएम ने मनाने के लिए फोन किया, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया। प्रदेश भाजपा प्रभारी मुरलीधर राव और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने मिलने के लिए कहा था, लेकिन मैं अब नहीं रुकने वाला।

Share This: