रेल आंदोलन के बाद कार्य के जल्द शुरू होने की सुगबुगाहट हुई शुरू

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रावघाट परियोजना की प्रगति एवं सुरक्षा की समीक्षा बैठक में दिये गये निर्देश
कांकेर। 
जिले के रावघाट परियोजना की प्रगति तथा सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस उप महानिरीक्षक कांकेर रेंज बालाजी राव की अध्यक्षता में पुलिस अधीक्षक कांकेर शलभ कुमार सिन्हा की उपस्थिति में पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभाकक्ष में रावघाट परियोजना की प्रगति एवं सुरक्षा, बीएसएफ/ एसएसबी बलों का रि-डिप्लायमेंट एवं संचालित नक्सल विरोधी अभियान के संबंध में जिले में तैनात केंद्रीय सुरक्षा बलों एवं जिला बलों के अधिकारियों की समीक्षा बैठक लिया गया। इस बैठक को रेल आंदोलन को मिले जनसमर्थन को देखते हुए बाद बंद पडे रेल विस्तार कार्य के जल्द शुरू होने की सुगबुगाहट से पहले की कवायद के रूप में भी देखा जा रहा है।
पुलिस उप महानिरीक्षक कांकेर रेंज द्वारा रावघाट परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन रेल्वे लाईन की प्रगति/सुरक्षा, नक्सलियों के विरूद्ध संचालित अभियान में गति लाने एवं नक्सलियों के विरूद्ध प्रभावी कार्या वाही के लिए नक्सलियों के कोर क्षेत्रों में नवीन कैंम्पों की स्थापना के लिए  बीएसएफ/ एसएसबी बलों के रि-डिप्लायमेंट की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। नक्सल प्रभावित अतिसंवेदनशील अंदरूनी क्षेत्रों में जनता का विश्वास अर्जित करने के लिए बीएसएफ/ एसएसबी/जिला बल द्वारा संयुक्त रूप से सिविक एक्शन प्रोग्राम अधिक से अधिक संचालित करने के संबध आवश्यक समझाईश दिया गया, जिससे अंदरूनी क्षेत्र के जनता का विश्वास हासिल किया जा सके साथ ही उक्त क्षेत्र के ग्रामों में मुलभूत सुविधाओं की जानकारी लेकर अवगत कराने कहा गया, जिससे अंदरूनी क्षेत्र का विकास के कार्य किया जा सके।
बैठक में संजय कुमार उप महानिरीक्षक बीएसएफ सेक्टर कांकेर, तेजेन्दर पाल सिंह सिद्धु उप महानिरीक्षक कन्हारगांव (भानप्रतापपुर), सुधीर कुमार उप महानिरीक्षक एसएसबी सेक्टर हेडक्वाटर भिलाई, रूपिन्दर भारद्धाज सेनानी 17 वीं वाहिनी बीएसएफ, देवेन्दर सिंह सेनानी चौथी वाहिनी बीएसएफ, कुलदीप सिंग सेनानी 11 वीं वाहिनी बीएसएफ, नवीन मोहन शर्मा सेनानी 157 वीं वाहिनी बीएसएफ, वाल्टर गुरिया टूआईसी 162 वीं वाहिनी बीएसएफ, प्रशांत मिंज टूआईसी 81 वीं वाहिनी बीएसएफ, गुरदीप लाल टूआईसी 132 वीं वाहिनी बीएसएफ, राजकमल टूआईसी 167 वीं वाहिनी बीएसएफ, इबोचोबा टूआईसी 33 वीं वाहिनी एसएसबी, हरा राम सा टूआईसी 28 वीं वाहिनी एसएसबी, सिद्धांत तिवारी उप पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स कांकेर, डॉ. मैखलेन्द्र प्रताप सिंह उप पुलिस अधीक्षक बस्तर फाईटर्स, अविनाष ठाकुर उप पुलिस अधीक्षक डीआरजी व पुलिस •े अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related