चारा विवाद में खूनी संघर्ष, दो परिवार के 10 लोग घायल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

बिलासपुर। पुराने विवाद पर कछार में दो परिवार के बीच खूनी संघर्ष हो गया। दोनों ने एक-दूसरे पर लाठी, टांगी से हमला कर दिया। घटना में 10 से अधिक घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्ष के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। कछार डिपरापारा निवासी अनिल यादव (24) की एफआईआर के अनुसार, वह सत्या पावर प्लांट में काम करता है। 30 दिसंबर की शाम करीब 6 बजे गांव के ही प्रेमसागर के साथ उसका चारा लेनदेन के बात पर विवाद हुआ था। 31 दिसंबर की शाम 5.30 बजे अनिल प्लाट में था।

भाई संजय यादव साइकिल पर चारा लेकर घर जा रहा था। कचरा गोदाम के पास प्रेमसागर, बालक दास व डाला ने संजय का रास्ता रोककर लाठियों से हमला कर दिया। सीमा यादव ने कॉल करके अनिल को इसकी जानकारी दी, तो उसने अपने भाई विकास को बताया और दोनों घर पहुंचे। संजय तब थाना चला गया। अनिल के अनुसार, वह अपने भाई विकास के साथ प्रेमसागर के घर गए और संजय के साथ मारपीट का कारण पूछा।

दूसरे पक्ष से देविका भारद्वाज पति प्रेमसागर (30) ने एफआईआर दर्ज कराई। उसके अनुसार, 31 दिसंबर की शाम करीब 6. बजे वह आंगन में थी। उसी समय अनिल यादव, विकास यादव, संजय यादव, सुनील यादव, अशोक यादव, महेश यादव व अन्य आए और पति प्रेम सागर के बारे में पूछने लगे। सभी गाली गलौज कर रहे थे। मना मरने पर लाठी से हमला कर दिए। इससे इससे महिला को चोट आई।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related