कांग्रेस में सिर फुटव्वल के हालात, ‘न्याय यात्रा’ है ढकोसला : मंत्री रामविचार नेताम

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। मणिपुर से आज से शुरू होने जा रहे कांग्रेस के भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर भाजपा ने जमकर बोला हैं। साय कैबिनेट के मंत्री और दिग्गज आदिवासी नेता रामविचार नेताम ने कांग्रेस के इस यात्रा पर तीखा प्रहार किया हैं। नेताम ने इस पूरे यात्रा को ढकोसला करार देते हुए दावा किया हैं कि राहुल गांधी अब अपनी पार्टी के भीतर ही न्याय ढूंढ रहे हैं। यहाँ की जनता ने न्याय कर दिया हैं। नेताम ने यह टिप्पणी चुनावी हार को लेकर की।

नेताम ने कहा असुरी शक्ति का समर्थन करने वाले, अधर्म की यात्रा पर चलने वाली सरकार को जनता ने सही जगह पहुंचा दिया हैं। अब प्रदेश की जनता 2024 के चुनाव में इंतजार में हैं। छत्तीसगढ़ की 11 सीट भाजपा की झोली में जायेगी। पीएम मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने की उनकी तैयारी पूरी है। नेताम ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने लोगों को बरगलाने का काम किया हैं। प्रदेश को बर्बाद करने तुले रहे इसलिए जनता ने उन्हें सबक सिखाया हैं। जनता ने भाजपा की सरकार बनाकर पीएम मोदी पर विश्वास जताया हैं। लोकसभा चुनाव में भी छत्तीसगढ़ की 11 सीटों पर भाजपा की जीत होगी। कांग्रेस में सिर फुटव्वल के हालात हैं। आपस में वे लड़ रहे वे क्या चुनाव लड़ पाएंगे? कांग्रेस को नेता प्रतिपक्ष बनाने को लेकर मेजॉरिटी नहीं मिल पाई हैं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related