विप्र परिवार द्वारा मनाया गया भगवान परशुराम का प्राकट्य उत्सव पर्व

Date:

रायपुर। अक्षय तृतीया को माँ गंगा विप्र कल्याण संघ रायपुर विप्र परिवार द्वारा भगवान परशुराम का जन्मोत्सव पर्व हर्षोल्लास एवं उमंग के साथ प्रभु जगन्नाथ के मंदिर, (गायत्री नगर, रायपुर) में मनाया गया। कार्यक्रम में उपस्थित विप्र समाज द्वारा परशुराम के पूजा-अर्चना उपरांत 1100 दीपों द्वारा महाआरती की गयी।

 

कार्यक्रम में उपस्थित विप्र समाज द्वारा परशुराम के पूजा-अर्चना उपरांत 1100 दीपों द्वारा महाआरती की गयी। संगठन के मीडिया प्रभारी श्री मनीष मिश्रा ने बताया भगवान परशुराम के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर छत्तीसगढ़ प्रशासनिक अकादमी, निमोरा, रायपुर में कार्यरत प्रोफेसर सुरेशमणि त्रिपाठी, ISCON, मंदिर के प्रमुख पुजारी (सेवानिवृत्त अभियंता, NTPC) सुरेंद्र कुमार द्विवेदी, शिवकांत त्रिपाठी, डॉ. गजेंद्र तिवारी जी शिक्षाविद,(निवास-पाली,जिला-कोरबा), तथा मातृ शक्ति की ओर से राधा द्विवेदी(सेवानिवृत्त, प्रधान पाठिका) द्वारा प्रकाश डाला गया।
संगठन द्वारा विप्र समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने वाले प्रतिभाओं को प्रशस्ति पत्र एवम मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया। उक्त सम्मान प्राप्त करने वाले प्रतिभाओं में प्रमुख रूप से शिव नारायण मिश्रा (सामाजिक क्षेत्र में), डॉ. गजेंद्र तिवारी एवं प्रोफेसर सुरेश मणि त्रिपाठी ( शिक्षा के क्षेत्र में ) कुमारी मोनाली गुहा (साइबर क्राइम सुरक्षा – विधि शिक्षा के क्षेत्र में ) सुरेंद्र कुमार द्विवेदी (सनातन संस्कृति के उत्थान क्षेत्र में) आदि प्रमुख रहें।

कार्यक्रम में संगठन प्रमुख पदाधिकारियों में सत्यनारायण द्विवेदी(संरक्षक), राकेश कुमार पांडेय (अध्यक्ष), वीरेंद्र कुमार द्विवेदी(सचिव), ज्ञान प्रकाश द्विवेदी(संयोजक), उपाध्यक्षों में राम सागर द्विवेदी, दिनेश कुमार शर्मा , प्रशांत पाण्डेय, बी.एन. ओझा, श्याम शुक्ला, संजय उपाध्याय, राजेन्द्र प्रसाद मिश्रा, सहसचिवों में शिव कुमार दीक्षित, शीतला प्रसाद मिश्रा, अरविंद शुक्ल अमरेश कुमार पाण्डेय, महेश त्रिपाठी, निशाकान्त त्रिपाठी, गौतम ओझा, सुरेश रिछारिया, उपेंद्र त्रिपाठी, योगेश दत्त त्रिपाठी, ज्ञान चंद्र शुक्ला कोषाध्यक्ष गिरीश चंद्र शुक्ला, युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष आशुतोष दुबे, उपाध्यक्षों में नीरज कुमार तिवारी, सुनील कुमार शर्मा, मनोज कुमार शर्मा, अभिषेक पाण्डेय, अशोक तिवारी , आशीष मिश्र, दीपक पाण्डेय, गौरव द्विवेदी, श्रीविकास तिवारी, मीडिया प्रमुख- मनीष कुमार मिश्रा मातृ शक्ति प्रकोष्ठ की अध्यक्ष राधा द्विवेदी, अन्य प्रमुख पदाधिकारियों में शीला मिश्रा, पुष्पा पाण्डेय, शकुंतला तिवारी, दुर्गा द्विवेदी, संध्या पाण्डेय, चंद्रिका द्विवेदी, गुहे, रीना उपाध्याय,अंजली तिवारीआदि, आल इंडिया ब्राह्मण संगठन की ओर से शिवकांत त्रिपाठी, एम. पी. दुबे, बबिता दुबे, अभिषेक त्रिपाठ ,राजेन्द्र, पल्लवी झा आदि उपस्थित रहे।

उपरोक्त कार्यक्रम में कुश शर्मा एवं कान्हा शुक्ला प्रभु परशुराम के भूमिका में उपस्थित रहे। कुमारी अक्षिता तिवारी द्वारा मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया गया।

उक्त कार्यक्रम स्थानीय संयोजक मुकुंद लाल मिश्रा के नेतृत्व में सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। मंदिर के मुख्य प्रबंधक पुरन्दर मिश्रा का पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ। कार्यक्रम समाप्ति उपरान्त सभी विप्रजनों ने महाप्रसाद मंदिर में ग्रहण किया। उक्त कार्यक्रम में लगभग 150 विप्र परिजन परिवार उपस्थित रहे।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

RAIPUR POST OFFICE SCAM : 20 करोड़ डाक घोटाला CBI को?

RAIPUR POST OFFICE SCAM : 20 crore postal scam...

RAIPUR BULDOZER ACTION : लालपुर में गरजा बुलडोजर!

RAIPUR BULDOZER ACTION : Bulldozer roared in Lalpur! रायपुर. राजधानी...