रायपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे पर हादसा, ट्रक की ठोकर से युवक की मौत

Date:

छत्तीसगढ़। आज सुबह रायपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे-30 पर स्कूटी सवार मां और बेटे को ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही बेटे की मौत हो गई, वहीं मां गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें डायल 108 व 112 की मदद से जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। घटना के विषय में मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह 9.30 से 10 बजे के बीच कबीरधाम जिला मुख्यालय से 3 से 4 किलोमीटर की दूरी पर स्थित रामकृष्ण स्कूल में एडमिशन कराने स्कूटी से माँ-बेटे आ रहे थे, तभी उनको ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में मौके पर ही 8 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई और माँ को डायल 108 व 112 की मदद से जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। महिला भी सरकारी टीचर है, जो अपने बेटे को रामकृष्ण पब्लिक स्कूल सिंघानपुरी में एडमिशन कराने के लिए हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी कवर्धा से आ रही थी, उसी दौरान अज्ञात ट्रक ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। महिला इंदु सोनी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की निवासी है। मृतक बच्चे का नाम पूरब सोनी बताया जा रहा है।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG WEATHER ALERT : छत्तीसगढ़ में मौसम का डबल अटैक!

CG WEATHER ALERT : Double weather attack in Chhattisgarh! रायपुर।...

PETROL DIESEL PRICE : महंगा होगा पेट्रोल?

PETROL DIESEL PRICE : Will petrol become expensive? नई दिल्ली।...