आजम खान के खिलाफ योगी सरकार की बड़ी कार्रवाई, जौहर यूनिवर्सिटी की दो बिल्डिंग को किया सील

Date:

रामपुर। सपा नेता आजम खान के खिलाफ योगी सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. जौहर यूनिवर्सिटी की दो बिल्डिंग को सील कर दिया गया है. यह दोनों बिल्डिंग शत्रु संपत्ति की जमीन पर बनाई गई थी. एक हफ्ते पहले यानी 25 जुलाई को प्रशासन ने इस बिल्डिंग को खाली करने का आदेश दिया था. नोटिस की अवधि खत्म होने के बाद यह कार्रवाई की गई है. आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी में 13.08 हेक्टेयर जमीन शत्रु संपत्ति है. शत्रु संपत्ति विभाग की ओर से जौहर यूनिवर्सिटी में स्थित जमीन का सीमांकन करने के साथ ही उस पर पिछले दिनों टीम ने तार बंदी कर दी थी. दो भवनों को खाली करने के लिए नोटिस दिया था. शनिवार को समय पूरा होने पर लखनऊ से आई टीम ने स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर दोनों भवनों को सील कर दिया.

राजस्व विभाग ने जौहर विवि परिसर स्थित 13.8 हेक्टेयर शत्रु संपत्ति की पैमाइश कर कस्टोडियन को कब्जा दिलाया था. इसी जमीन पर जौहर विवि का स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स और सुरक्षा प्रमुख का आवास बना हुआ था, जिसे खाली कराने का एसडीएम सदर मोनिका सिंह ने 25 जुलाई को नोटिस दिया था. विवि प्रबंधन को दिए नोटिस में प्रशासन ने 7 दिन का समय दिया था, जिसकी अवधि पूरी होते ही शनिवार को कस्टोडियन के पर्यवेक्षक रामपुर पहुंचे और स्थानीय प्रशासन से सहायता मांगी. राजस्व टीम फोर्स के साथ मौके पर पहुंची और दोनों भवनों को सील कर वहां शत्रु संपत्ति अभिरक्षक का नोटिस चस्पा कर दिया.

शत्रु संपत्ति विभाग की ओर से जौहर यूनिवर्सिटी में स्थित जमीन का सीमांकन करने के साथ ही उस पर कब्जा लेने के आदेश प्रशासन को दिए गए थे. इसके बाद राजस्व विभाग की टीम ने 4 दिन तक जौहर यूनिवर्सिटी में जमीन की पैमाइश की और इसे कब्जे में लेने की कार्रवाई की. कार्रवाई के दौरान शत्रु संपत्ति के दायरे में जौहर यूनिवर्सिटी के दो भवन भी आ गए.

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related