योगी सरकार ने एक साथ 14 IPS के किए तबादले…गोरखपुर का भी बदला कप्तान

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

लखनऊ. उत्तर प्रदेश की योगी सरकार (Yogi Government) ने रविवार देर रात 14 (IPS Transfer) आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए. योगी सरकार ने दिनेश कुमार पी. को गोरखपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) के पद से हटाकर पुलिस अधीक्षक (SP) पीलीभीत के रूप में नई जिम्मेदारी दी है. वहीं बलिया जिले के एसपी विपिन टाडा को अब गोरखपुर का एसएसपी बनाया गया है. डीजीपी मुख्यालय पर अटैच राजकरण नय्यर को बलिया के नए कप्तान की जिम्मेदारी दी गई है.

इसी कड़ी में चित्रकूट के एसपी अंकित मित्तल अब रामपुर के नए एसपी होंगे, जबकि पीएसी प्रयागराज में सेनानायक अविनाश पांडे उन्नाव जिले के नए एसपी होंगे. हापुड़ के एसपी नीरज कुमार जादौन अब बागपत के एसपी होंगे. बागपत के एसपी अभिषेक सिंह एटीएस में एसपी की जिम्मेदारी संभालेंगे. पुलिस कमिश्नरेट कानपुर में एडीसीपी निखिल पाठक को ललितपुर और दीपक भूकर को हापुड़ का नया एसपी बनाया गया है.

यहां देखें पूरी लिस्ट:

प्रयागराज में अपर पुलिस अधीक्षक गंगापार धवल जायसवाल चित्रकूट में एसपी बना कर भेजे गए हैं. उन्नाव में एसपी रहे सुरेश राव आनंद कुलकर्णी को अभिसूचना लखनऊ, रामपुर के एसपी शगुन गौतम को विजलेंस, किरीट राठौर को पीलीभीत से अभिसूचना आगरा और ललितपुर के एसपी प्रमोद कुमार को डीजीपी ऑफिस में एसपी कानून व्यवस्था बनाया गया है.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related