Trending Nowराजनीतिशहर एवं राज्य

PUNJAB AAP GOVERNMENT : “भगवंत मान ही रहेंगे मुख्यमंत्री, 2027 में भी होंगे AAP का चेहरा” – अरविंद केजरीवाल

PUNJAB AAP GOVERNMENT : “Bhagwant Mann will remain the Chief Minister, will be the face of AAP even in 2027” – Arvind Kejriwal

अमृतसर। PUNJAB AAP GOVERNMENT पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार को तीन साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत मान, पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल और उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल ने श्री दरबार साहिब में माथा टेका। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वह गुरुओं का आशीर्वाद लेने आए हैं और उनकी सरकार गरीबों की सेवा व न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।

PUNJAB AAP GOVERNMENT भगवंत मान ही रहेंगे मुख्यमंत्री – केजरीवाल

पंजाब में मुख्यमंत्री बदले जाने की अटकलों पर विराम लगाते हुए अरविंद केजरीवाल ने स्पष्ट किया कि भगवंत मान 5 साल का कार्यकाल पूरा करेंगे और 2027 के चुनाव में भी AAP की ओर से मुख्यमंत्री पद का चेहरा होंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब में नशा और भ्रष्टाचार खत्म करना उनकी प्राथमिकता है।

 

 

 

 

advt----
advt--0005-april
advt--0007-april
advt-april2025-001
Share This: