RAIPUR BREAKING : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रायपुर पहुंचीं, विधानसभा के रजत जयंती समारोह में होंगी शामिल

Date:

RAIPUR BREAKING : President Draupadi Murmu reached Raipur, will attend the silver jubilee celebrations of the Legislative Assembly

रायपुर। RAIPUR BREAKING भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज छत्तीसगढ़ दौरे पर रायपुर पहुंच चुकी हैं। वे छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती समारोह में शामिल होंगी। भारतीय वायुसेना के विशेष विमान से रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचने पर राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उनकी अगवानी की।

RAIPUR BREAKING विधानसभा में 55 मिनट रहेंगी राष्ट्रपति

राष्ट्रपति मुर्मू सुबह 11 बजे विधानसभा पहुंचेंगी, जहां वे करीब 55 मिनट तक रहेंगी। इस दौरान वे विधायकों से मुलाकात करेंगी और विशेष फोटो सेशन भी होगा। उनकी यात्रा को देखते हुए विधानसभा और शहरभर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

RAIPUR BREAKING तीसरी राष्ट्रपति जो विधानसभा में करेंगी संबोधन

इससे पहले डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम और प्रतिभा पाटिल भी छत्तीसगढ़ विधानसभा में विधायकों को संबोधित कर चुके हैं। राष्ट्रपति मुर्मू इस सदन में संबोधन करने वाली तीसरी राष्ट्रपति होंगी।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG ACCIDENT: आपस में टकराई सांसद के काफिले की 3 गाड़ियां, टला बड़ा हादसा…

CG ACCIDENT: सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में आज...

DHAN KHARIDI: छत्तीसगढ़ में अवैध धान पर बड़ी मार, एक तारीख से अब तक 19,320 क्विंटल धान जब्त…

DHAN KHARIDI: रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकार धान खरीदने वाली...