INDIA BILLIONAIRES 2025 : मुंबई बना अरबपतियों का गढ़, भारत में अमीरों की संख्या रिकॉर्ड स्तर पर …

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

INDIA BILLIONAIRES 2025 : Mumbai becomes the hub of billionaires, the number of rich people in India is at a record level…

नई दिल्ली। INDIA BILLIONAIRES 2025 भारत में अरबपतियों की संख्या बढ़कर 284 हो गई, जिनकी कुल संपत्ति 98 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। गुरुवार को जारी ‘हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2025’ के अनुसार, पिछले एक साल में भारतीय अरबपतियों की संपत्ति में 10% की वृद्धि हुई है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 90 अरबपति हैं, जो इसे देश का सबसे धनी शहर बनाता है।

भारत बना दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा अरबपति देश

INDIA BILLIONAIRES 2025 हुरुन रिपोर्ट के मुताबिक, भारत अब अरबपतियों की संख्या के मामले में दुनिया में तीसरे स्थान पर है। भारत से आगे केवल अमेरिका (870 अरबपति) और चीन हैं। रिपोर्ट के अनुसार, 175 भारतीय अरबपतियों की संपत्ति में इजाफा हुआ है, जबकि 109 अरबपतियों की संपत्ति घटी या स्थिर रही।

40 साल से कम उम्र के 7 भारतीय अरबपति

INDIA BILLIONAIRES 2025 रिपोर्ट बताती है कि भारत में 40 वर्ष से कम आयु के 7 अरबपति हैं, जिनमें से ज्यादातर बेंगलुरु और मुंबई से हैं। एक भारतीय अरबपति की औसत संपत्ति 34,514 करोड़ रुपये आंकी गई है।

एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर, जेफ बेजोस दूसरे स्थान पर

ग्लोबल रिच लिस्ट में टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क ने 189 बिलियन डॉलर की कमाई के साथ सबसे बड़ी संपत्ति वृद्धि दर्ज की। वह 400 बिलियन डॉलर की कुल संपत्ति पार करने वाले पहले व्यक्ति बन गए हैं। अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस 266 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

INDIA BILLIONAIRES 2025 मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग पहली बार टॉप तीन में शामिल हुए, जबकि खेल और मनोरंजन जगत की हस्तियां भी अरबपतियों की सूची में जगह बनाने में सफल रहीं। जे-जेड, रिहाना, टेलर स्विफ्ट और पॉल मेकार्टनी इस लिस्ट में शामिल हुए। खेल जगत से माइकल जॉर्डन, टाइगर वुड्स, फ्लॉयड मेवेदर, लेब्रोन जेम्स, क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेस्सी भी अरबपति क्लब में शामिल हुए हैं।

INDIA BILLIONAIRES 2025 रिपोर्ट में बताया गया कि किम कार्दशियन दुनिया की पहली सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं, जिन्होंने अरबपति लिस्ट में जगह बनाई।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH TRANSFER : वन विभाग में 64 अफसरों का फेरबदल

CHHATTISGARH TRANSFER : 64 officers reshuffled in Forest Department रायपुर।...

CG ROAD ACCIDENT : एक बाइक, 3 सगे भाई-बहन खत्म

CG ROAD ACCIDENT : One bike, 3 siblings dead राजनांदगांव।...