CG BREAKING : होली के मद्देनजर बदला जुमे की नमाज का समय, वक्फ बोर्ड का बड़ा फैसला

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING : Time of Friday prayers changed in view of Holi, Waqf Board’s big decision

रायपुर। CG BREAKING होली के त्योहार को ध्यान में रखते हुए इस शुक्रवार छत्तीसगढ़ में जुमे की नमाज के समय में बदलाव किया गया है। राज्य वक्फ बोर्ड के आदेशानुसार, 15 मार्च को मस्जिदों में नमाज दोपहर 2 से 3 बजे के बीच अदा की जाएगी।

CG BREAKING सामाजिक समरसता के लिए लिया गया फैसला

राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सलीम राज ने कहा कि यह निर्णय सामाजिक समरसता और भाईचारे को बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य है जहां इस तरह का फैसला लिया गया है, ताकि सभी समुदायों के लोग अपने-अपने त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से मना सकें।

CG BREAKING वक्फ बोर्ड ने जारी किए निर्देश

राज्यभर की सभी मस्जिदों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं कि शुक्रवार को दोपहर 2 से 3 बजे के बीच ही नमाज अदा की जाए। प्रशासन और धर्मगुरुओं ने भी आम जनता से सहयोग की अपील की है, ताकि होली का पर्व और जुमे की नमाज बिना किसी व्यवधान के संपन्न हो सके।

 

 

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related