CG BUDGET 2025 : Grant demands of Rs 10601 crore passed in Chhattisgarh Assembly, big budget for health and revenue department
रायपुर। CG BUDGET 2025 छत्तीसगढ़ विधानसभा में मंगलवार को राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के विभागों के लिए कुल 10601 करोड़ 52 लाख रुपये की अनुदान मांगें पारित की गईं। इनमें राजस्व विभाग के लिए 3890 करोड़ 67 लाख रुपये और स्वास्थ्य विभाग के लिए 6710 करोड़ 85 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया गया।
CG BUDGET 2025 राजस्व विभाग को 3890 करोड़ 67 लाख का बजट –
762 राजस्व न्यायालयों के लिए 163 करोड़ 22 लाख रुपये का प्रावधान।
मुख्यमंत्री डिजिटल सशक्तिकरण योजना के तहत 25 करोड़ 85 लाख रुपये का नया बजट।
राहत और आपदा प्रबंधन के लिए 1552 करोड़ 69 लाख रुपये का आवंटन।
स्वामित्व योजना के तहत 55 हजार से अधिक स्वामित्व कार्ड का वितरण।
दीनदयाल भूमिहीन कृषि कल्याण योजना से 5 लाख से अधिक परिवारों को लाभ, 500 करोड़ रुपये उनके खातों में जमा।
CG BUDGET 2025 स्वास्थ्य विभाग को 6710 करोड़ 85 लाख रुपये का बजट –
जशपुर के कुनकुरी में नया मेडिकल कॉलेज की स्थापना होगी।
हर ब्लॉक में सिकल सेल स्क्रीनिंग सेंटर खुलेगा।
निःशुल्क स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के लिए 1500 करोड़ रुपये का प्रावधान।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत 1850 करोड़ रुपये का बजट।
बिलासपुर मानसिक चिकित्सालय में 100 नए बेड जोड़े जाएंगे।
CG BUDGET 2025 मेकाहारा स्थित क्षेत्रीय कैंसर संस्थान के लिए प्रथम चरण में 20 करोड़ रुपये की व्यवस्था।
12 नए नर्सिंग कॉलेज खोले जाएंगे।
नए खाद्य एवं औषधि प्रयोगशाला के लिए 49 करोड़ रुपये का प्रावधान।
CG BUDGET 2025 स्वास्थ्य और राजस्व मंत्री ने कहा कि सरकार प्रदेश की जनता को बेहतर सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है और इन योजनाओं से नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा।

