chhattisagrhTrending Nowशहर एवं राज्य

KORBA AUDIO LEAK SCANDAL : “मंत्रीजी आज हैं, कल नहीं रहेंगे” – कोरबा ऑडियो लीक से भाजपा में मचा भूचाल!

KORBA AUDIO LEAK SCANDAL : “Minister is here today, he will not be here tomorrow” – Korba audio leak causes uproar in BJP!

कोरबा, 17 मार्च 2025। KORBA AUDIO LEAK SCANDAL छत्तीसगढ़ भाजपा में अंदरूनी कलह खुलकर सामने आ गई है। कोरबा नगर निगम सभापति चुनाव के बाद पार्टी में गुटबाजी बढ़ गई है, जिससे मंत्री लखनलाल देवांगन की कुर्सी पर भी संकट मंडरा रहा है। अब एक वायरल ऑडियो ने प्रदेश की राजनीति को और गर्मा दिया है, जिसमें भाजपा नेताओं द्वारा मंत्री के खिलाफ साजिश रचने और पार्षदों को पैसे देने की बात सामने आई है।

ऑडियो वायरल, “मंत्रीजी आज हैं, कल नहीं रहेंगे” –

KORBA AUDIO LEAK SCANDAL सोशल मीडिया पर 21 मिनट का एक ऑडियो वायरल हुआ है, जिसमें भाजपा नेता हितानंद अग्रवाल और उनके करीबी बद्री अग्रवाल की बातचीत सुनाई दे रही है। ऑडियो में भाजपा नेताओं को यह कहते सुना गया कि मंत्री लखनलाल देवांगन को जल्द ही हटाया जाएगा, लेकिन डिप्टी सीएम अरुण साव बने रहेंगे।

ऑडियो में यह भी सुनाई दे रहा है कि मंत्री के खिलाफ पार्षदों से बयान दिलवाने के लिए एक लाख रुपए तक का सौदा किया जा रहा है।

भाजपा पार्षदों में फूट, FIR की मांग –

KORBA AUDIO LEAK SCANDAL ऑडियो वायरल होते ही कोरबा के भाजपा पार्षद सिविल लाइन थाने पहुंचे और हितानंद अग्रवाल व बद्री अग्रवाल के खिलाफ FIR दर्ज कराने की मांग की। हालांकि, पुलिस ने अभी तक कोई FIR दर्ज नहीं की है।

कैसे शुरू हुआ विवाद? –

KORBA AUDIO LEAK SCANDAL नगर निगम सभापति चुनाव में भाजपा को झटका लगा, जब बागी पार्षद ने पार्टी के आधिकारिक प्रत्याशी को हरा दिया।

इसके बाद मंत्री लखनलाल देवांगन और नेता विकास महतो पर बागी पार्षद को समर्थन देने के आरोप लगे।

भाजपा ने मंत्री देवांगन को नोटिस थमाया, जबकि बागी पार्षद को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया।

पार्टी ने कोरबा मामले की जांच के लिए एक टीम भेजने का फैसला किया, लेकिन जांच शुरू होने से पहले ही ऑडियो वायरल हो गया।

कांग्रेस को मिला बैठे-बिठाए मुद्दा –

भाजपा में गुटबाजी उजागर होने से कांग्रेस को सियासी बढ़त मिल गई है। कांग्रेस नेताओं ने इसे भाजपा की अंदरूनी कलह और सत्ता संघर्ष करार दिया है।

क्या मंत्री देवांगन की कुर्सी जाएगी? –

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस सियासी उठापटक के बाद भाजपा आलाकमान जल्द ही कड़ा कदम उठा सकता है। भाजपा नेतृत्व के लिए गुटबाजी को रोकना और संगठन को एकजुट रखना बड़ी चुनौती बन गई है।

KORBA AUDIO LEAK SCANDAL आगे क्या होगा? –

भाजपा जांच कमेटी कोरबा जाकर पूरी रिपोर्ट तैयार करेगी।

अगर मंत्री के खिलाफ आरोप साबित हुए, तो भाजपा आलाकमान सख्त कार्रवाई कर सकता है।

ऑडियो लीक के पीछे कौन है असली मास्टरमाइंड? इसकी जांच भी की जाएगी।

 

 

advt-june2025
advt--0005-april
advt--0007-april
advt-april2025-001
Share This: