पति के शक से परेशान थी महिला, पत्नी ने लोहे के पाइप से हमला कर ली जान

Date:

रायपुर। राजधानी के अमलीडीह स्थित सेंट जोसेफ कॉलोनी में पति अपनी पत्‍नी के चरित्र पर संदेह करता था। इससे आए दिन दोनों के बीच विवाद होता था। पति की हरकत से परेशान होकर पत्‍नी ने पति को मौत के घाट उतार दिया। जोसफ कालोनी में रहने वाली पत्नी मोती उर्फ मिनी साहू की अपने पति सुरेंद्र साहू के साथ आए दिन विवाद होता था। मृतक सुरेंद्र अपनी पत्‍नी के चरित्र पर शंका कर मारपीट करता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच आए दिन विवाद होते रहता था। इसी बात से परेशान महिला ने अपने पति की हत्या कर दी।

दरअसल रोजाना की तरह ही सुबह भी पति और पत्नी आपस में शंका की बात को ले कर विवाद कर रहे थे। इसी बीच विवाद इतना बढ़ा की पति सुरेंद्र साहू पत्नी मिनी साहू को मारने लगा। कुछ देर तक मार खाने के बाद जब मिनी को मौका दिखा तो बगल में पड़े लोहे के रोड से जोरदार वार कर पति को नीचे गिरा दिया। जिससे पति लहूलुहान हो गया और मौके पर उसकी मौत हो गई। राजेन्द्र नगर थाना की पुलिस ने इस मामले में आरोपित पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related