छत्तीसगढ़ की इस महिला DSP पर प्यार, धोखा और ब्लैकमेलिंग का लगा आरोप…

Date:

रायपुर। छत्तीसगढ़ की महिला डीएसपी कल्पना वर्मा पर दीपक टंडन और उनकी पत्नी बरखा टंडन ने गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि 2021 में दीपक की डीएसपी कल्पना वर्मा से मुलाकात के बाद उनके बीच प्रेम संबंध शुरू हुए, जो करीब चार साल तक चले। इस दौरान कल्पना वर्मा ने लगातार पैसों की मांग की और दीपक ने अब तक दो करोड़ रुपये से अधिक दिए।

दीपक टंडन ने बताया कि जब डीएसपी ने शादी का दबाव बनाया, तो उन्होंने अपनी पत्नी से तलाक देने से इनकार कर दिया। इसके बाद पैसों को लेकर विवाद बढ़ा। दीपक की पत्नी बरखा का आरोप है कि डीएसपी ने उनसे 45 लाख रुपये का चेक लेने का दबाव बनाया और चेक की रकम निकाल ली। इसके बाद डीएसपी ने उनके खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवाई।

DSP कल्पना वर्मा ने सभी आरोपों को निराधार और बेबुनियाद बताया है और कहा कि उन्हें फंसाने की कोशिश की जा रही है। इस मामले ने छत्तीसगढ़ में हड़कंप मचा दिया है। दंपति ने स्क्रीनशॉट्स और अन्य सबूत भी साझा किए हैं।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related