WHO warning: नई दिल्ली। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के महानिदेशक टेड्रोस एडनॉम घेब्रेयसस ने एक ऐसी चेतावनी दी है, जिससे एक नई चर्चा शुरू हो गई है। WHO के महानिदेशक ने दावा किया कि दुनिया में एक और महामारी का आना तय है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि ये कोई संभावना नहीं है, बल्कि वास्तविक खतरा है, जो हेल्थ स्टडी में साबित हो चुका है।
दरअसल, विश्व स्वास्थ्य संगठन की बैठक में बोलते हुए उन्होंने कहा कि अगला वैश्विक संकट कभी भी कहा आ सकता है। उन्होंने कहा कि ये संकट कभी भी आ सकता है। उन्होंने कहा कि इसमें 20 साल लगें या फिर कल ही आ जाए।
‘अगली महामारी के लिए रहें तैयार’
WHO के महानिदेशक ने चेताया और दुनिया को अगली महामारी के लिए पहले से तैयार रहने के लिए सलाह दी। उन्होंने कहा कि जियोपॉलिटिकल और इकोनॉमिक क्राइसिस की वजह से कोरोना महामारी की याद धुंधली होती जा रही है। हालांकि, हमें अगली महामारी के लिए तैयार रहना होगा। उन्होंने अपनी बातों को दोहराते हुए कहा कि हमें अगली महामारी के लिए तैयार रहना चाहिए। अगली महामारी 20 साल बाद भी आ सकती है। या हो सकता है ये कल ही आ जाए।
कोरोना महामारी ने ली लाखों की जान
WHO के महामिदेशक ने कहा कि कोरोना महामारी ने क्या किया। आधिकारिक तौर पर कोराना महामारी के कारण 7 मिलियन लोग मारे गए। उन्होंने आगे कहा कि हमारा अनुमान है कि वास्तविक संख्या इससे कहीं ज्यादा हो सकती है। इसके अलावा इस महामारी के कारण ग्लोबल अर्थव्यवस्था को करीू 10 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर का नुकसान भी उठाना पड़ा।
वहीं, अपने बयान में उन्होंने उम्मीद जताई है कि WHO महामारी समझौते पर बातचीत के दौरान आम सहमति बन सकती है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि यह समझौता किसी भी तरीके से किसी भी सदस्य की संप्रभुता का उल्लंघन नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रीय संप्रभुता और अंतरराष्ट्रीय कार्रवाई को और मजबूत करेगा।

