देव आनंद संग शूटिंग के दौरान जब रोने और चिल्लाने लगी थीं हेमा मालिनी, हुआ था कुछ ऐसा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

नई दिल्ली : बॉलीवुड एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने देव आनंद के साथ फिल्म ‘जॉनी मेरा नाम’ में काम किया था। इस दौरान एक सीन की शूटिंग में हेमा मालिनी इतना डर गई थी कि वो रोने और चिल्लाने लगी थीं, जिसके बाद देव आनंद ने उनको संभाला था। बता दें कि इस फिल्म को दर्शकों का खासा प्यार मिला था। ये फिल्म उस दौर की सुपरहिट फिल्मों मे से एक थी।

बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस और सासंद हेमा मालिनी ने अपने लंबे करियर में 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। उनकी जितनी अच्छी अदाकार हैं उतनी ही खूबसूरत डांसर भी है। हेमा मालिनी ने अपने दम पर इंडस्ट्री से लेकर राजनीति की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है। उस जमाने से लेकर आज भी हेमा मालिनी के करोड़ों में फैन मिल जाएंगे, जो उनकी एक झलक के दीवाने हैं। हेमा मालिनी ने उस दौर के सुपरस्टार और हर फिमेल फैंस के दिलों की धड़कन में बसे देव आनंद के साथ कई हिट फिल्मों में काम किया। दोनों की जोड़ी को साथ में काफी पसंद की गई। उन्हीं में से दोनों की एक फिल्म ‘जॉनी मेरा नाम’ भी थी।

hema

ये फिल्म उस जमाने में सुपरहिट साबित हुई थी, लेकिन क्या आप जानते है कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान हेमा मालिनी काफी डर गई थीं और रोने-चिल्लाने लगी थीं। साल 2019 में नेशनल हेराल्ड को दिए गए एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने इस बात का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि ‘मेरी मां देव साहब की बहुत बड़ी फैन थीं। मैं खुद उनका नाम सुनते हुए और उनकी फिल्में देख कर बड़ी हुई हूं, लेकिन किसे पता था कि एक दिन मुझे उनके साथ ही काम करने का मौका मिलेगा’।

hemaहेमा मालिनी ने आगे बताया कि ‘मैंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत उस दौर के सुपरस्टार राज कपूर के साथ की थी। जब मुझे देव आनंद के साथ ‘जॉनी मेरा नाम’ फिल्म में काम करने का मौका मिला तो मैंने इसके लिए फौरन ही हां कर दी, लेकिन आप ये समझ सकते हैं कि मैं उस वक्त बहुत ही ज्यादा घबराई हुई थी। देव साहब और विजय साहब, दोनों ने ही मेरा बहुत ख्याल रखा था’। हेमा मालिनी ने बताया कि ‘फिल्म में एक गाना था ‘वादा तो निभाया’ के लिए उनको एक केबल कार में शूटिंग करनी थी, लेकिन सेंटर पर पहुंचते ही वो रुक गई’।

यह भी पढ़ें- 90 के दशक में आमिर और करिश्मा के किसिंग सीन से मच गया था हड़कंप, खूब हुआ बवाल इस घटना को याद करते हुए हेमा मालिनी ने बताया कि ‘जैसे ही केबल कार बीच में रुकी और मैंने नीचे देखा, तो मेरे होश गायब हो चुके थे, क्योंकि वहां बेहद गहराई थी। मैं बुरी तरह से डर गई थी, लेकिन इस दौरान देव साहब ने मेरा खासा ख्याल रखा और टीम ने जल्द हमें नीचे उतारा। इसके बाद में हमें पता चला कि वो एक फैन द्वारा किया गया प्रैंक था’। इतना ही नहीं हेमा मालिनी ने बताया कि इस गाने की शूटिंग के दौरान वहां भारी संख्या में फैंस मौजूद थे। भीड़ बेकाबू हो रही थी, ऐसे में देव आनंद ने उनका काफी अच्छे से ध्यान रखा।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related