Trending Nowशहर एवं राज्य

क्या युवा और क्या बुजुर्ग! सभी पंकज के साथ, प्यार लुटाकर जता रहे समर्थन

What young and what old! Everyone is showing support by showering love with Pankaj.

रायपुर। प्रदेश में दूसरे चरण के मतदान को अब 2 दिन ही बाकी हैं। नई सरकार बनाने 17 नवंबर को लोग बढ़-चढ़कर आगे आएं, इसलिए रायपुर ग्रामीण से कांग्रेस के प्रत्याशी पंकज शर्मा अपनी जनसंपर्क यात्रा में लोगों को शत प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित भी कर रहे हैं। मंगलवार को वे सबसे पहले उरला गए। यहां से सेजबहार के लिए रवाना हो गए। दिनभर की यात्रा के दौरान पंकज ने बच्चे, बुजुर्ग, महिला और युवा… हर आयु-वर्ग के लोगों से मुलाकात की। सभी ने उन पर खूब प्यार लुटाया और भरपूर समर्थन के साथ जिताने की बात कही।

जनसंपर्क यात्रा के रूट में पंकज का स्वागत करने जगह-जगह कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों की भीड़ नजर आई। सेजबहार में वे सबसे पहले दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर गए। यहां पूजा-अर्चना कर लोगों के सुख-समृद्धि की कामना की। उनसे मिलने काफी लोग यहां पहुंचे थे। इनमें कई महिलाएं भी थीं। पंकज ने कहा, सभी दीदियों से उनका भाई आशीर्वाद मांगने आया है। बहनें कहने लगीं, आप पहले भी हमारे भाई थे। आज भी हमारे भाई हैं। आगे भी हमेशा भाई रहेंगे। उन्होंने महिलाओं को दीपावली के मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा ‘छत्तीसगढ़ गृह लक्ष्मी योजना’ की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इसके तहत 18 साल से अधिक उम्र की युवतियों और महिलाओं को 15 हजार रुपए हर साल दिए जाएंगे। इसके लिए उन्हें कहीं लाइन लगने की जरूरत नहीं पड़ेगी। न ही फॉर्म भरने की जरूरत होगी। रकम सीधे उनके बैंक खातों में जाएगी। महिलाएं इस घोषणा से काफी खुश नजर आईं। पंकज ने उनसे ये कहते हुए विदा ली कि महिलाएं संपन्न होंगी तो परिवार संपन्न होगा। यहीं से समाज और राष्ट्र की तरक्की का रास्ता निकलेगा। इसी सोच के साथ हमारी सरकार दीदी-बहनों के लिए ये योजना लाने जा रही है। इसके बाद वे सेजबहार के एलआईजी सेक्टर में गए। लोगों ने बताया कि यहां शिवजी की एक मूर्ति स्थापित है। इसके लिए मंदिर बनाने की जरूरत है। पंकज ने कहा कि आप सभी के मन मुताबिक भव्य मंदिर का निर्माण किया जाएगा। निश्चिंत रहें।

अम्मा ने खूबसूरत गीत के साथ लाड जताते हुए दिया आशीर्वाद

जनता से आशीर्वाद लेने के लिए मेल-मुलाकात का सिलसिला दिनभर चलता रहा। इस बीच वे विभिन्न आयु-वर्ग के लोगों से भी मिलते रहे। ताकि, सरकार उनके लिए क्या करने जा रही है, इस बारे में उन्हें जानकारी दे सकें। इसी बीच एक जगह उन्हें बुजुर्गों की टोली मिल गई। अम्मा ने खूबसूरत गीत के साथ लाड जताते हुए उन्हें जीत का आशीर्वाद दिया। उनके अलावा भी यहां मौजूद सभी लोगों ने उन पर परिवार के सदस्य की तरह प्यार लुटाया। पंकज ने जाने से पहले सभी बुजुर्गों के पैर छूकर आशीर्वाद लिए।

विकास के लिए जरूरी कि पढ़े लिखे लोग मतदान करने जाएं

पंकज जहां जा रहे हैं, अधिक से अधिक मतदान के लिए लोगों को प्रेरित कर रहे हैं। मंगलवार को भी युवाओं-महिलाओं से मुलाकात के दौरान उन्होंने सबसे ज्यादा इसी बात पर जोर दिया। उन्होंने कहा, पढ़े-लिखे लोगों को बढ़-चढ़कर वोट डालने के लिए आगे आना चाहिए। कई बार गलत प्रत्याशी इसलिए भी जीत जाते हैं क्योंकि पढ़े-लिखे लोग मतदान नहीं करते। युवाओं से बातचीत के दौरान भी उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका उन्हीं की है।

Advt_07_002_2024
Advt_07_003_2024
Advt_14june24
july_2024_advt0001
Share This: