West Bengal Elections: बीजेपी ने जारी की 144 उम्मीदवारों की लिस्ट, क्रिकेटर अशोक डिंडा को मिला टिकट

Date:

West Bengal Elections: BJP Releases List of 144 Candidates; Cricketer Ashok Dinda Gets a Ticket

West Bengal Elections: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। बंगाल चुनाव के लिए बीजेपी की पहली लिस्ट में 144 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है। सीएम ममता बनर्जी की दोनों सीट नंदीग्राम और भवानीपुर से सुवेंदु अधिकारी को टिकट दिया गया है। मालूम हो कि बंगाल में 2021 में हुए चुनाव में सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को नंदीग्राम सीट से हरा दिया था जिसके बाद भवानीपुर में हुए उपचुनाव में ममता बनर्जी ने जीत हासिल की थी। इसी लिए बीजेपी ने नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीट से सुवेंदु को चुनाव में उतारा है। हालांकि अभी टीएमसी की ओर से लिस्ट जारी नहीं हुई है।देखना होगा कि ममता बनर्जी इस बार किस सीट से चुनाव लड़ती हैं।

क्रिकेटर अशोक डिंडा को मोयना से मिला टिकट

सोमवार को बंगाल चुनाव के लिए जारी बीजेपी की पहली लिस्ट में 144 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गई है। इसमें पूर्व क्रिकेटर अशोक डिंडा को मोयना से बीजेपी ने चुनावी मैदान में उतारा है। अलीद्वारपुर से परितोष दास को टिकट दिया गया है। पूर्व राज्यसभा सांसद स्वपन दास गुप्ता को भी टिकट दिया गया है।

बंगाल में टीएमसी VS बीजेपी

बंगाल के चुनाव में बीजेपी और टीएमसी के बीच सीधी टक्कर की संभावना जताई जा रही है। बीजेपी ने बंगाल में कमल खिलाने के काफी मेहनत भी की है। बीजेपी की तैयारी कितनी तगड़ी है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि चुनाव की घोषणा के अगले ही दिन बीजेपी ने बंगाल के 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी।

 

बंगाल विधानसभा चुनाव 2026ः बीजेपी की पहली लिस्ट में 144 उम्मीदवारों की घोषणा, जानें कौन कहां से मैदान में

139.  दुबराजपुर (अजा) से अनुप कुमार साहा

140. सूरी से जगन्नाथ चट्टोपाध्याय

141. बोलपुर से दिलीप कुमार घोष

 142. नानूर (अजा) से खोकन दास

143. मयूरेश्वर से दुध कुमार मंडल

144. हंसन से निखिल बनर्जी

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related