Trending Nowशहर एवं राज्य

12 जिलों के 14 निकायों और पंचायत की 735 सीटों पर मतदान जारी

रायपुर।  छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत और नगरीय निकाय में खाली हुई सीटों के लिए 9 जनवरी को मतदान शुरू हो गया है। पंचायत के लिए मतदान सुबह 7 बजे से 3 बजे तक होगा। इसके बाद वोटों की गिनती होगी।

 निकाय में 15 पार्षदों के रिक्त पद

छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, नगर पालिका उप निर्वाचन 2022-23 के तहत राज्य के 12 जिलों के 14 नगरीय निकायों में मतदान होना है। इनमें 15 पार्षद पदों के लिए 38 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में है।

वहीं राज्य में एक जिला पंचायत सदस्य, 10 जनपद पंचायत सदस्य, 127 सरपंच और 597 पंच सहित 735 रिक्त पदों पर मतदान होगा। नगर पालिक निगम, नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों के निर्वाचन दलीय आधार पर होंगे। मतदान मतपत्र द्वारा मतपेटी से कराया जाएगा।

इन निकायों में मतदान

निकाय वार्ड उम्मीदवार की संख्या
बिलासपुर नगर निगम 16 3
नगर पंचायत बलौदा 5 2
नगर पंचायत नया बारद्वार 7 2
नगर निगम रायगढ़ 27 5
नगर पंचायत प्रेमनगर 12 3
नगर पंचायत लखनपुर 14 2
नगर परिषद मनेंद्रगढ़ 3 2
नगर निगम चिरमिरी 22 3
नगर परिषद बलौदाबाजार 5 2
नगर पंचायत आमदी 2 2
नगर पंचायत आमदी 9 2
नगर पंचायत डोंगरगांव 1 2
नगर परिषद डोंगरगढ़ 6 2
नगर परिषद कवर्धा 19 4
नगर पंचायत पखांजूर 13 2

feb__04
feb__03
feb__01
feb__02
jan23_01
jan23_02
dec 2
Dec
jan_advt02
jan_advt03
Share This:
%d bloggers like this: