Home अन्य समाचार राजस्व मामलों में मिलेगा लाभ वनांचल वासीयों को ग्राम कुन्नी को मिला...

राजस्व मामलों में मिलेगा लाभ वनांचल वासीयों को ग्राम कुन्नी को मिला उपतहसील दर्जा

0

मुन्ना पांडे
लखनपुर — लम्बे समय से वनांचल ग्राम कुन्नी को तहसील बनाये जाने क्षेत्र के लोगों की मांग को साकार रूप में परणित करते हुए शासन प्रशासन ने आखिरकार
14 जुलाई को राजस्व निरीक्षक मंडल ग्राम कुन्नी को उप -तहसील का दर्जा दे ही दिया । उप-तहसील बनाये जाने को लेकर कार्यक्रम आयोजित हुई जिसके मुख्य अतिथि बतौर मेडिकल सर्विसेज कार्पोरेशन के अध्यक्ष एव लुन्डरा विधायक डॉ प्रीतम राम रहे। उन्होंने लखनपुर तहसील के राजस्व मंडल कुन्नी में उप तहसील कार्यालय का शुभारंभ किया फिलहाल नवीन भवन बनने तक उप -तहसील कार्यालय कुन्नी पंचायत भवन में संचालित होगा। विधायक प्रीतम राम ने अपने सम्बोधन में कहा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरगुजा क्षेत्र के वनांचल ग्राम कुन्नी को उपतहसील का दर्जा देकर लोगों को बड़ी सौगात दी है। जरूरतमदो को इसका लाभ मिलेगा। राजस्व कार्य के लिए तहसील लखनपुर नहीं जाना पड़ेगा। साथ ही लुन्डरा तहसील के रघुनाथपुर तथा मैनपाट तहसील के राजापुर को भी उपतहसील बनाया जायेगा इसके लिए भी मुख्यमंत्री ने आदेश जारी कर दिए हैं । काबिले गौर है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घोषणा को अमलीजामा पहनाते हुए सरगुजा कलेक्टर कुन्दन कुमार ने ज़िले के लुन्डरा तहसील के राजस्व निरीक्षक मंडल रघुनाथपुर तथा तहसील मैनपाट के राजस्व निरीक्षक मंडल राजापुर को तथा तहसील लखनपुर के राजस्व निरीक्षक मंडल कुन्नी को नवीन उपतहसील में तब्दील करने फरमान जारी कर दिया है। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस सदस्य विक्रमादित्य सिंह देव जंप अध्यक्ष मोनिका सिंह जंप उपाध्यक्ष अमीत सिंह देव रणविजय सिंह देव विरेन्द्र सिंह देव ब्लाक कांग्रेस कमिटी अध्यक्ष कृपाशंकर गुप्ता, रमेश जायसवाल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि कर्मचारी मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version