VIJAY RASHMIKA WEEDING : शाही शादी के लिए उदयपुर पहुंचे विजय-रश्मिका !

Date:

VIJAY RASHMIKA WEEDING : Vijay-Rashmika arrive in Udaipur for a royal wedding!

नई दिल्ली। साउथ इंडियन फिल्मों के स्टार कपल Vijay Deverakonda और Rashmika Mandanna सोमवार को उदयपुर पहुंच गए हैं। 26 फरवरी को दोनों सात फेरे लेने जा रहे हैं। शादी उदयपुर-नाथद्वारा हाईवे स्थित कैलाशपुरी के लग्जरी ITC Mementos Udaipur में होगी। होटल 24 से 26 फरवरी तक बुक है और करीब 230 मेहमान शामिल होंगे।

अलग-अलग फ्लाइट से पहुंचे, साथ निकले होटल के लिए

सोमवार सुबह पहले रश्मिका और करीब 15 मिनट बाद विजय उदयपुर एयरपोर्ट पहुंचे। रश्मिका ब्लू सूट और ब्लैक सनग्लासेस में दिखीं, वहीं विजय ब्लैक जैकेट में नजर आए। दोनों एयरपोर्ट से सीधे होटल रवाना हो गए। इससे एक दिन पहले कपल को हैदराबाद एयरपोर्ट पर भी स्पॉट किया गया था।

हैदराबाद में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 3 और 4 मार्च को हैदराबाद में रिसेप्शन रखा गया है। लोकेशन बंजारा हिल्स की किसी प्रीमियम वेन्यू पर होने की चर्चा है, जहां फिल्म इंडस्ट्री की बड़ी हस्तियां शामिल हो सकती हैं।

दिल्ली का बैंड, हैदराबाद का वेडिंग प्लानर

शादी के लिए दिल्ली का एक पॉपुलर बैंड हायर किया गया है, जिसने कई सेलिब्रिटी वेडिंग में परफॉर्म किया है। वेडिंग प्लानर हैदराबाद का बताया जा रहा है। समारोह पूरी तरह प्राइवेट रहेगा।

‘नो फोन पॉलिसी’ और हाई सिक्योरिटी

वायरल हो रहे वेडिंग कार्ड के अनुसार 26 फरवरी को छोटा और निजी समारोह होगा। शादी में नो फोन पॉलिसी लागू रहेगी ताकि तस्वीरें लीक न हों। बड़ी सिक्योरिटी एजेंसी भी हायर किए जाने की खबर है।

अक्टूबर में हुई थी सगाई

कपल ने 3 अक्टूबर को हैदराबाद में प्राइवेट सेरेमनी में सगाई की थी। इसके बाद रश्मिका कई बार इंगेजमेंट रिंग में नजर आई थीं।

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

मरीज की मौत के बाद हंगामा, परिजनों ने लगाया अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप

रायपुर: राजधानी रायपुर के भाठागांव स्थित उर्मिला मेमोरियल हॉस्पिटल...

EOW ने DMF फंड घोटाले में अनिल टुटेजा को किया गिरफ्तार

रायपुर: छत्तीसगढ़ DMF घोटाला मामले में EOW ने बड़ी...

सिविल जज में रतनपुर की अपूर्वा मरकाम का चयन

रतनपुर | छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल...

Bilaspur High Court: आपराधिक प्रकरण और विभागीय जांच एक साथ-साथ नहीं ,कांस्टेबल की याचिका पर HC का फैसला

  बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण आदेश में...