VIRAL VIDEO: Extortion from family of female patient at Mother and Child Hospital, 2 nurses suspended
बिलासपुर के जिला अस्पताल परिसर स्थित मातृ-शिशु अस्पताल में डिलीवरी कराने आई एक महिला के परिजनों से कथित रूप से पैसों की मांग का मामला सामने आया है। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें स्टाफ नर्स लक्ष्मी वर्मा और संजू चौरसिया परिजनों से पैसे मांगती नजर आ रही हैं। बताया जा रहा है कि वीडियो प्रसूति वार्ड का है, जहां डिलीवरी के बाद परिजन नर्स को धन्यवाद देते दिखते हैं। इस पर नर्स कथित तौर पर कहती सुनाई देती हैं, धन्यवाद से काम नहीं चलेगा, एक मैं लूंगी और पांच इनको दे दो।
परिजन 500 रुपये देने की बात करते हैं, लेकिन नर्स 1000 रुपये से कम लेने से इनकार करती हैं। वीडियो में दवाई-पानी और खुशी के नाम पर भी पैसे मांगने की बात सामने आई है। साथ ही एडमिशन फॉर्म के नाम पर 100 रुपये लेने का आरोप भी लगा है।

मामला सामने आने के बाद सिविल सर्जन डॉ. अनिल गुप्ता ने कार्रवाई करते हुए दोनों नर्सों को निलंबित कर दिया है। जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की गई है, जो पूरे प्रकरण की जांच कर रिपोर्ट सौंपेगी

