Video: बालाजी मेट्रो हॉस्पिटल के पास लगी आग,मचा हड़कंप

Date:

रायगढ़। शहर के प्रतिष्ठित अस्पताल बालाजी मेट्रो भवन के पास अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। इससे पहले की आग भीषण रूप ले पाती और बड़ा नुकसान हो पाता, आग लगने की सूचना अस्पताल प्रबंधन ने फायर बिग्रेड को दे दी।

जिसके कुछ देर बाद ही अग्निशमन वाहन घटना स्थल पर आ पहुंची। साथ आए फायर फाइटरों और अस्पताल कर्मियों ने जल्दी ही आग पर काबू पा लिया। घटना को लेकर फायर अफसर ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि अस्पताल में आग लग गई है उन्होंने तुरंत एक दमकल वाहन को लेकर यहां आ पहुंचे। जबकि दूसरी वाहन को रिजर्व में रखा।
यहां आने पर पता चला कि अस्पताल के बाहर कचरे और बास की झाड़ियों में आग लगी थी इससे पहले आग बढ़ती उस पर काबू पा लिया गया।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related