US Visa: अमेरिका ने भारतीयों को दी सौगात, लगातार दूसरे साल जारी किया 10 लाख वीजा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

US Visa: नई दिल्ली। अमेरिका ने लगातार दूसरे वर्ष भारतीयों के लिए 10 लाख से अधिक गैर-आप्रवासी वीजा जारी किए, जिनमें रिकॉर्ड संख्या में विजिटर वीजा भी शामिल हैं। भारत में अमेरिकी दूतावास की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि 2008/2009 शैक्षणिक वर्ष के बाद भारत 2024 में अंतरराष्ट्रीय छात्रों को भेजने वाला शीर्ष देश बन गया है।

क्या है गैर-आप्रवासी वीजा?

कुल मिलाकर 331,000 से अधिक छात्र अमेरिका में पढ़ रहे हैं। गैर-आप्रवासी वीजा उन विदेशी नागरिकों के लिए जारी किया जाता है जो अस्थायी आधार पर अमेरिका में प्रवेश चाहते हैं। इसके अतिरिक्त भारत ने लगातार दो वर्षों तक अंतरराष्ट्रीय स्नातक छात्रों के सबसे बड़े योगदानकर्ता के रूप में अपनी स्थिति बनाए रखी है, जिनकी संख्या 19 प्रतिशत बढ़कर लगभग 200,000 हो गई है।

यह तथ्य भी जानें

भारत 2024 में अंतरराष्ट्रीय छात्रों को भेजने वाला शीर्ष देश बना।

अमेरिका में कुल मिलाकर 331,000 से अधिक छात्र पढ़ रहे हैं।

अमेरिकी राज्यों में एच-1बी वीजा नवीनीकृत प्रोजेक्ट रहा सफल।

यूएसए को छोड़े बिना वीजा को नवीनीकृत करने की मिली मंजूरी।

पिछले चार सालों में 20 लाख भारतीयों ने की अमेरिका की यात्रा।

11 महीने में 26 फीसदी की हुई वृद्धि

पिछले चार वर्षों में भारत से विजिटर्स की संख्या पांच गुना बढ़ गई है और 20 लाख से अधिक भारतीयों ने अमेरिका की यात्रा की है। 2024 के पहले 11 महीनों में अमेरिका में 2023 की इसी अवधि की तुलना में 26 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इस साल अमेरिकी राज्यों में एच-1बी वीजा को नवीनीकृत करने के लिए एक पायलट प्रोजेक्ट पर काम किया गया। यह सफल रहा। बिना अमेरिका छोड़े वीजा नवीनीकृत करने की अनुमति मिल गई। राज्य विभाग 2025 में औपचारिक रूप से यूएस-आधारित नवीनीकरण कार्यक्रम स्थापित करने के लिए काम कर रहा है, जिससे बड़ी संख्या में भारतीयों को लाभ होने की उम्मीद है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related