US ISRAEL IRAN WAR UPDATE : 48 घंटे में 48 नेता खत्म?

Date:

US ISRAEL IRAN WAR UPDATE : 48 leaders finished in 48 hours?

नई दिल्ली। इजराइल-अमेरिका और ईरान की जंग आज तीसरे दिन में पहुंच गई है, लेकिन पहले 48 घंटे में ही तस्वीर पूरी तरह बदल गई। अमेरिका और इजराइल के संयुक्त हमले में ईरान को भारी नुकसान हुआ है।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में दावा किया कि एक ही बड़े हमले में 48 ईरानी नेता मारे गए, जिनमें सुप्रीम लीडर अली खामेनेई भी शामिल हैं। इजराइली सेना ने भी 40 अहम सैन्य कमांडरों के मारे जाने की बात कही है।

अमेरिका ने B-2 स्टेल्थ बॉम्बरों से ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ के तहत ईरान के अंडरग्राउंड मिसाइल ठिकानों और नौसेना ठिकानों पर ताबड़तोड़ बमबारी की। अब तक 9 ईरानी युद्धपोत डुबोने का दावा किया गया है। नौसेना मुख्यालय को भी भारी नुकसान पहुंचा है।

जंग सिर्फ हवा में नहीं, समुद्र में भी छिड़ी है। ईरान लंबे समय से होर्मुज स्ट्रेट बंद करने की धमकी देता रहा है, लेकिन अब उसकी अपनी नौसैनिक ताकत पर बड़ा वार हुआ है।

ईरान ने जवाबी कार्रवाई में अमेरिकी बेस और जहाजों को निशाना बनाया। अमेरिका ने पहली बार 3 सैनिकों की मौत और 5 के घायल होने की पुष्टि की है। वहीं, ईरान की ओर से नुकसान के आंकड़े ज्यादा बताए जा रहे हैं, लेकिन आधिकारिक पुष्टि सीमित है।

इजराइल ने तेहरान के ऊपर एयर सुपीरियरिटी का दावा किया है। अमेरिका ने पहले ही ईरान की एयर डिफेंस को कमजोर कर दिया था। ट्रंप ने ईरानी सैनिकों से सरेंडर करने की अपील की है और कहा कि हजारों अधिकारी इम्युनिटी मांग रहे हैं।

इस बीच, ईरान की ओर से यूएई, सऊदी अरब, कतर, कुवैत और जॉर्डन की दिशा में मिसाइलें दागी गईं, जिनमें से ज्यादातर इंटरसेप्ट कर ली गईं। USS Abraham Lincoln पर हमले के दावे को अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने खारिज कर दिया।

मिडिल ईस्ट की इस जंग का असर अब ग्लोबल बाजारों और तेल की कीमतों पर भी दिखने लगा है। हालात तेजी से बदल रहे हैं और पूरी दुनिया की नजर इसी संघर्ष पर टिकी है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related