UP : कल्याण सिंह की अंत्येष्टि के बाद सीएम योगी ने लिखा भावुक संदेश, राम शरण की ओर चले, परम रामभक्त आज

Date:

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार किया जा चुका है। बुलंदशहर के नरौरा के बांसी घाट पर राजकीय सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई है। कल्याण सिंह को उनके बेटे राजवीर सिंह ने मुखाग्नि दी है। बता दें कि लंबी बीमारी के चलते 21 अगस्त को कल्याण सिंह का निधन हो गया था। काफी समय तक लखनऊ के संजय गांधी अस्पताल में उनका इलाज चला, जिसके चलते 89 साल की उम्र में उनका निधन गया। वहीं उनके अंतिम संस्कार में सीएम योगी आदित्यनाथ, गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई बड़े नेता शामिल हुए।

वहीं इस मौके पर सीएम योगी ने कल्याण सिंह को अंतिम विदाई देचे हुए ट्वीट कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सीएम योगी ने लिखा,’ रामभक्ति में तज दिया, अपने सिर का ताज..’राम शरण की ओर चले, परम रामभक्त आज।

कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, ‘बाबूजी का जाना बीजेपी के लिए बड़ी क्षति है। उनकी जगह भर पाना मुश्किल होगा। राम मंदिर के शिलान्यास के बाद उन्होंने कहा था कि उनका लक्ष्य पूरा हुआ। राम जन्मभूमि आंदोलन के लिए उन्होंने बिना सोचे-समझे सीएम पद छोड़ दिया था।’

yogi adityanath and kalyan singh

बता दें कि अंतिम दर्शन के लिए कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर अतरौली स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में भी रखा गया था। यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने भी यहां पहुंचकर उनके अंतिम दर्शन किए थे।

Kalyan singh last rite

बता दें कि इससे पहले कल्याण सिंह के अंतिम संस्कार को लेकर पुरोहित चंद्र पाल आर्य ने जानकारी दी थी कि करीब 3 बजे तक कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर घाट तक पहुंच जाएगा। उन्होंने बताया कि अग्नि देने के बाद एक घंटे तक वैदिक मंत्रोच्चार किया जाएगा। जिसे 21 पंडित वैदिक विधि-विधान से करवाएंगे।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

BILASPUR SUSHASAN TIHAR : सुशासन तिहार में सियासी संग्राम!

BILASPUR SUSHASAN TIHAR : Political battle in Good Governance...

SUSHASAN TIHAR : सुशासन तिहार में घमासान!

SUSHASAN TIHAR : Chaos in Sushasan Tihar! दुर्ग। छत्तीसगढ़ सरकार...

RAIPUR BUSINESSMAN DEATH : यूरोप टूर में रायपुर कारोबारी की मौत!

RAIPUR BUSINESSMAN DEATH : Raipur businessman dies during Europe...

CHHATTISGARH : खाद के लिए हाहाकार!

CHHATTISGARH : Outcry for fertilizer! रायपुर। खरीफ सीजन शुरू होने...