जगदलपुर होते ओडिशा रवाना हुए केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह

Date:

दंतेवाड़ा। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह जगदलपुर एयरपोर्ट मे कुछ देर रुकने के पश्चात ओढ़िसा के लिए हुए रवाना। मौक़े पर जगदलपुर कलेक्टर एवं एसपी शलभ सिन्हा मौजूद रहे। बता दें कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का नवरंगपुर, बरहमपुर और बारीपदा जाने का कार्यक्रम है। राजनाथ सिंह का बरहमपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं की एक विशाल रैली को संबोधित करने और चुनावी रणनीति पर नवरंगपुर तथा बारीपदा में जिला इकाइयों के साथ चर्चा करने का कार्यक्रम है।इसके बाद सिंह दोपहर करीब डेढ़ बजे निजी हेलीकॉप्टर से बरहमपुर की रंगेईलुंडा हवाई पट्टी पहुंचेंगे। वहां दोपहर 1.45 बजे से 2.45 बजे एक घंटे तक पार्टी कार्यकर्ता सभा को संबोधित करेंगे। सिंह इसके बाद हेलीकॉप्टर से मयूरभंज के अरमदा हवाई पट्टी पर उतरेंगे और शाम चार बजे से शाम पांच बजे तक संगठनात्मक एवं चुनावी मुद्दों पर मयूरभंज जिले की भाजपा कोर समिति के सदस्यों के साथ चर्चा करेंगे।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related