गिरती दरो दिवार के साये में तालीम हासिल करने मजबूर छात्र छात्रा

Date:

मुन्ना पांडे
लखनपुर–जंप क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिरकोतगा शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भवन के कमरा का छज्जा अत्यंत जर्जर हो चुका है जिससे कभी भी बड़ी अनहोनी हो सकती है। जिसको देखते हुए ग्रामवासी एवं प्रधान पाठक सहित शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों ने बताया कि विद्यालय का मरम्मत जल्द से जल्द करवाएं जाये ताकि बच्चों के अध्ययन अध्यापन कार्य में किसी प्रकार की व्यवधान उत्पन्न ना हो वही इस संबंध में प्रधान पाठक राम विलास सिंह ने कहा कि हमारे स्कूल भवन का छत एवं छज्जा जर्जर हो चुका है कभी भी दुर्घटना हो सकती है बच्चों को अध्ययन अध्यापन कार्य में काफी परेशानी होती हैं। इस संबंध खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया गया कि ग्राम सिरकोतगा के प्रधान पाठक द्वारा सूचना दिया गया है विद्यालय का छत अत्यंत जर्जर हो चुका है जिसकी जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी के पास भेजी गई है उच्च अधिकारियों के जो निर्देश होगी उसके अनुरूप कार्य करने होंगे ।
बहरहाल पढ़ने वाले स्कूली बच्चे गिरती दरो दीवार के साये में अपने भविष्य की तलाश करते अध्ययन कर रहे है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related