“ऑपरेशन निश्चय” के तहत गांजा तस्करी करते तीन आरोपी गिरफ्तार, 10.6 किलो गांजा बरामद

Date:

रायपुर। रायपुर पुलिस ने ऑपरेशन निश्चय के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी में संलिप्त तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना तिल्दा नेवरा क्षेत्र के कोहका आईटीआई रोड स्थित धान फड़ के पास आरोपियों को गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया। उनके कब्जे से 10.629 किलोग्राम गांजा, एक पल्सर मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। जप्त सामान की कुल कीमत लगभग 2 लाख 10 हजार रुपये आंकी गई है।

यह कार्रवाई एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा थाना तिल्दा नेवरा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई। आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 494/2025, धारा 20(बी) नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी –

1. राजेश यादव पिता जगन्नाथ यादव (22 वर्ष), निवासी तेजपुर थाना धरमजयगढ़, जिला रायगढ़ — हाल निवासी गोपाल नगर, गुढ़ियारी, रायपुर।

2. परमेश्वर सेन पिता सीताराम सेन (34 वर्ष), निवासी रामनगर, गोपाल नगर, गुढ़ियारी, रायपुर।

3. हिरेन्द्र निषाद पिता राधाकृष्ण निषाद (41 वर्ष), निवासी कोहका कॉलेज के सामने, थाना तिल्दा नेवरा, रायपुर।

सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने कोहका आईटीआई रोड के पास नाकेबंदी कर पल्सर बाइक सवार तीनों आरोपियों को पकड़ा। तलाशी में उनके बैग से अलग-अलग पैकेटों में गांजा बरामद हुआ।

पुलिस अधिकारियों की निगरानी में कार्रवाई –

यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के दिशा-निर्देश पर की गई। अभियान में थाना प्रभारी तिल्दा नेवरा निरीक्षक रमाकांत तिवारी, एसीसीयू प्रभारी निरीक्षक परेश पांडेय, उपनिरीक्षक सतीश पुरिया, तथा पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही।

पुलिस का कहना है कि ऑपरेशन निश्चय के तहत जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर सख्त निगरानी रखी जा रही है और ऐसे तत्वों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related