TS SINGHDEO SLAMS SIR : पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव का सरकार पर हमला

Date:

TS SINGHDEO SLAMS SIR : Former Deputy CM TS Singhdev attacks the government

अंबिकापुर, 7 नवंबर 2025। प्रदेश में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया की शुरुआत के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा SIR प्रक्रिया का इस्तेमाल अपने राजनीतिक लाभ के लिए कर रही है, ताकि लोग अन्य राज्यों में जाकर भी मतदान कर सकें।

तंज भरे लहजे में सिंहदेव ने कहा, “SIR लागू होने के बाद सरगुजा के लोग बिहार जाकर वोट डाल सकेंगे, फिर बिहार के लोग छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में वोट करेंगे। इसके बाद शायद पश्चिम बंगाल की बारी आए।”

उन्होंने बताया कि सरगुजा में पिछले तीन दिनों से फॉर्म उपलब्ध नहीं हैं, जबकि बीएलओ के माध्यम से सीधे वोटर्स का नाम जोड़ा जाना था। मगर SIR की मौजूदा व्यवस्था व्यवहारिक नहीं है, जिससे आम लोगों को अनावश्यक परेशानी उठानी पड़ रही है।

इसी दौरान सिंहदेव सरकारी समिति कर्मचारी संघ के अनिश्चितकालीन हड़ताल स्थल पर पहुंचे, जहां कर्मचारियों ने अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन जारी रखा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मांगे न्यायोचित हैं और सरकार को इन पर विचार करना चाहिए।

पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा, “मैं इन मांगों के समर्थन में सरकार को पत्र लिखूंगा, ताकि कर्मचारियों को न्याय मिल सके।”

ज्ञात हो कि 3 नवंबर से सहकारी समिति कर्मचारी लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और धान खरीदी व्यवस्था से जुड़ी अपनी समस्याओं के समाधान की मांग कर रहे हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related