Trump Tension: अमेरिका में भी महंगाई की मार, बैकफुट पर Trump

Date:

Trump Tension: The Blow of Inflation Hits America Too—Trump on the Back Foot

Trump Tension: Trump का ईरान पर हमला करना अब उल्टा पड़ता दिख रहा है। अमेरिका में महंगाई तेजी से बढ़ने लगी है। युद्ध के चलते महंगाई ने डोनाल्ड Trump की टेंशन बढ़ा दी है

अमेरिका में पेट्रोल की औसत कीमत 4.09 अमेरिकी डॉलर प्रति गैलन पर पहुंच गई है। यह युद्ध से ठीक पहले की तुलना में एक डॉलर से अधिक है और अगस्त, 2022 के बाद का उच्चतम स्तर है।

डीजल की लागत भी पिछले साल के 3.64 डॉलर प्रति गैलन से बढ़कर 5.53 डॉलर प्रति गैलन हो गई है।

ई-कॉमर्स क्षेत्र की दिग्गज कंपनी अमेजन ने यह भी कहा कि वह 17 अप्रैल से तीसरा पक्ष विक्रेताओं पर 3.5 प्रतिशत ईंधन अधिभार जोड़ने की योजना बना रही है।

अमेरिकी डाक सेवा ने  कहा कि वह अस्थायी रूप से आठ प्रतिशत का ईंधन अधिभार लगाने की कोशिश कर रही है।

कुछ एयरलाइन कंपनियों ने ईंधन की ऊंची लागत की भरपाई के लिए ’चेक-इन बैगेज’ पर शुल्क बढ़ा दिया है।

माना जा रहा है कि अगर ईरान के खिलाफ युद्ध लंबा खिंचता है, तो यह अमेरिका में आपूर्ति श्रृंखला में भी व्यवधान पैदा करेगा।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related