TRUMP INDIA REMARK : Trump’s controversial post… called India hell
नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक पोस्ट अब बड़ा विवाद बन गया है। जिस ट्रंप से हाल ही में पीएम मोदी की लंबी बातचीत की खबरें चल रही थीं, उसी ट्रंप ने अब सोशल मीडिया पर भारत और चीन को “हेलहोल” यानी नर्क जैसा देश बता दिया।
ट्रंप ने अपने प्लेटफॉर्म पर एक पुराना पत्र दोबारा शेयर किया, जिसमें जन्मसिद्ध नागरिकता (Birthright Citizenship) पर हमला करते हुए कहा गया कि इस नीति की वजह से भारत, चीन जैसे देशों से लोग आसानी से अमेरिका में बस जाते हैं।
बस फिर क्या था… भारत में सियासत गरमा गई। कांग्रेस ने इसे सीधा भारत का अपमान बताया और मोदी सरकार पर निशाना साध दिया। पार्टी का कहना है कि पीएम मोदी को इस मुद्दे पर ट्रंप से कड़ी बात करनी चाहिए।
हालांकि अभी तक भारत सरकार की तरफ से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन यह बयान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ा विवाद खड़ा कर सकता है।

