TRANSFER NEWS: 14 जिलों के कलेक्टरों का तबादला,  सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

Date:

TRANSFER NEWS: पटना। बिहार में नई सरकार के गठन के बाद प्रशासनिक फेरबदल शुरू हो गया है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने देर रात 14 जिलों के कलेक्टरों का ट्रांसफर और नई पदस्थापना के आदेश जारी किए। कई IAS अधिकारियों को प्रदर्शन आधारित नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। आदेश इतने गोपनीय थे कि कई अफसरों को इसकी भनक तक नहीं लगी।

किस-किस जिले के कलेक्टर बदले गए

नई अधिसूचना के तहत औरंगाबाद, मधेपुरा, शिवहर, अरवल समेत 14 जिलों में जिलाधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। सभी नए डीएम को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा-14 के तहत संबंधित जिले का जिला दंडाधिकारी भी नियुक्त किया गया है।

मुख्य तबादले

श्रीकांत शास्त्री (IAS 2012) – औरंगाबाद से बेगूसराय

तरनजोत सिंह (IAS 2017) – मधेपुरा से पश्चिम चंपारण

विवेक रंजन मैत्रेय (IAS 2017) – शिवहर से सिवान

अभिलाषा शर्मा (IAS 2017) – अरवल से औरंगाबाद

आशुतोष द्विवेदी (IAS 2018) – कटिहार के डीएम बनाए गए

प्रतिभा रानी (IAS 2018) – शिवहर की नई डीएम

वैभव श्रीवास्तव (IAS 2018) – सारण, छपरा के डीएम

विनोद दूहन (IAS 2018) – अररिया के डीएम

अभिषेक रंजन (IAS 2018) – मधेपुरा के नए डीएम

शेखर आनंद (IAS 2018) – शेखपुरा के डीएम

अमृषा बैंस (IAS 2018) – अरवल की नई डीएम

साहिला (IAS 2018) – बक्सर की डीएम

नितिन कुमार सिंह (IAS 2018) – कैमूर (भभुआ) के डीएम

सरकार का फोकस

नई सरकार ने विधानसभा चुनाव के दौरान किए गए वादों को पूरा करने और योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए यह बड़ा reshuffle किया है। अफसरों को उनकी कार्यशैली और प्रदर्शन के आधार पर नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

SHANKARACHARYA BAIL APPEAL : शंकराचार्य की जमानत अर्जी

SHANKARACHARYA BAIL APPEAL : Shankaracharya's bail application नई दिल्ली। स्वामी...

CG ACB ACTION : रिश्वत लेते SI-ASI गिरफ्तार

CG ACB ACTION : SI-ASI arrested while taking bribe रायपुर,...

COAL SCAM CHHATTISGARH : कोल केस में गिरफ्तारी

COAL SCAM CHHATTISGARH : Arrest in coal case रायपुर, 24...