ट्रेलर ने पैदल जा रही बजुर्ग महिला को मारी टक्कर, मौके पर मौत, गुस्साए लोगों ने कोरबा-चांपा मार्ग कर दिया बंद

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

कोरबा : कोरबा जिले में एक ट्रेलर ने बुजुर्ग महिला को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। महिला पैदल ही रास्ते में जा रही थी, तभी पीछे से आ रही ट्रेलर ने टक्कर मार दी। इससे वह सिर के बल जमीन पर गिर कर घायल हो गई थी। कुछ ही मिनटों में उसकी जाने चली गई। हादसा उरगा थाना में हुआ है। जानकारी के मुताबिक, नवापारा निवासी भाई टंडन कोरबा चांपा मार्ग से पैदल ही सुबह जा रही थी। इस बीच सुबह करीब 10.30 बजे कोथरी के पास पीछे से आ रही ट्रेलर ने गाड़ी ने टक्कर मार दी। इससे वह वहीं गिर गई। बताया गया कि महिला के सिर और शरीर से काफी खून बह गया था। जिसके कारण उसकी जान गई।

एक घंटे तक आने-जाने वाले लोग भी परेशान होते रहे।

महिला को टक्कर मारकर ट्रेलर चालक गाड़ी लेकर भाग निकला है। हादसे के बाद आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने जैसे ही महिला का शव देख हंगामा करने लगा। इसके बाद उन्होंने कोरबा-चांपा मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। इससे करीब एक घंटे तक ये रास्ता बंद रहा। आने-जाने वाले लोग परेशान होते रहे। गुस्साए लोग मुाआवजे की मांग कर रह थे।

एक घंटे तक लोगों ने कोरबा-चांपा मार्ग बंद रखा।

घटना के बाद पुलिस को भी इस बात की जानकारी दी गई थी। खबर लगते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज गया। पुलिस ने ग्रामीणों को भी खूब समझाया। जिसके बाद वह माने फिर शांत होकर घर लौट गए। पुलिस ने अब मामले में जांच शुरू कर दी है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related