Tokyo Paralympics: अवनि लेखरा ने रचा इतिहास, भारत को दिया पहला गोल्ड, PM मोदी ने बधाई देते हुए कही ये बात

Date:

नई दिल्ली। टोक्यो पैरालंपिक्स (Tokyo Paralympics) में भारत की अवनि लेखरा (Avni Lakhera) ने शूटिंग में गोल्ड मेडल जीत लिया है। 19 साल की इस शूटर ने महिलाओं के 10 मीटर एयर राइफल के क्लास एसएच1 में पहला स्थान हासिल किया। उन्होंने 249.6 का स्कोर बनाया और अव्वल रही। बता दें कि  पैरालंपिक्स के इतिहास में भारत का शूटिंग में यह पहला स्वर्ण पदक है। अवनि ने फाइनल के लिए सातवें स्थान पर क्वालीफाई किया, लेकिन फाइनल में शानदार प्रयास के साथ शीर्ष पर पहुंच गई। चीन की महिला शूटर झांग कुइपिंग 248.9 स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर रही। जबकि यूक्रेन की इरिना शेतनिक ने कुल 227.5 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया। इसी के साथ भारत ने टोक्यो पैरालंपिक में पांचवा पदक जीत लिया है। इससे पहले आज ही पुरुष डिस्कस थ्रो एफ56 वर्ग में योगेश काथुनिया ने रजत पदक जीता।

avni

पीएम मोदी ने अवनि लेखरा को दी बधाई-

भारत को पहला गोल्ड मेडल दिलाने वाली अवनि लेखरा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendrea Modi) ने बधाई दी है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा, ”अभूतपूर्व प्रदर्शन अवनि लेखा! शूटिंग के प्रति आपके मेहनती स्वभाव और जुनून के कारण, कड़ी मेहनत और अच्छी तरह से योग्य स्वर्ण जीतने के लिए बधाई। यह वास्तव में भारतीय खेलों के लिए एक विशेष क्षण है। आपके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।”

 

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने दी बधाई 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अवनि लेखरा को बधाई देते हुए लिखा, ”अद्भुत… अतुल्य… अभिनंदनीय, टोक्यो #Paralympics में शूटिंग प्रतिस्पर्धा में अवनि लेखरा जी ने स्वर्ण पदक अर्जित कर वैश्विक पटल पर मां भारती को गौरवभूषित किया है। भारतवर्ष को आप पर गर्व है। आपकी यह ऐतिहासिक विजय यात्रा अविराम गतिशील रहे…भारत माता की जय!”

 

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related