Trending Nowशहर एवं राज्य

TODAY’S TOP NEWS : मुख्यमंत्री बघेल ने महज 3 साल में हासिल की देशव्यापी लोकप्रियता, सर्वे में मिला 9वां स्थान …

Chief Minister Baghel achieved nationwide popularity in just 3 years, got 9th place in the survey …

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुखिया भूपेश बघेल की लोकप्रियता पूरे देश में बढ़ गई है। सीएम देश में सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री 9वें नम्बर में साबित हुए हैं।

सर्वे में निकला निष्कर्ष –

दरअसल, भारत की नामी पत्रिका इंडिया टुडे ने एक सर्वे में यह निष्कर्ष निकाला है हालांकि उसके पहले हुए सर्वे में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल देश में नंबर वन मुख्यमंत्री घोषित हुए थे लेकिन इस बार भी उन्होंने 21 राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पीछे छोड़ दिया है, जिसमें कांग्रेसशासित राज्यों के सीएम भी शामिल हैं।

मुख्यमंत्री को मिला 9वां स्थान –

इस रेटिंग को लोकअर्पित करते हुए इंडिया टुडे ने दावा किया कि उसने पूरे देश में 119000 से अधिक उत्तर दाताओं को एक सूची दी, जिसमें 30 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के नाम शामिल थे उत्तर दाताओं को इन्हीं में से सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय मुख्यमंत्री का चुनाव करना था जो परिणाम आए। उसमें पूरे देश के 10 मुख्यमंत्रियों को चुना गया, जिसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नौवें स्थान पर हैं। पत्रिका की ताजा रेटिंग इस पर आधारित रही कि पूरे देश में सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री कौन है ? इसी के दृष्टिगत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को यह स्थान हासिल हुआ है।

महज 3 साल में ही देशव्यापी लोकप्रियता –

सर्वे के मुताबिक छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महज 3 साल में ही देशव्यापी लोकप्रियता हासिल की है। सीएम बघेल ने जिस तरह ग्राम आधारित विकास, हिंदुत्व, किसान हित इत्यादि के मुद्दे पर काम किया और जिस तरह उनकी योजनाएं पूरे देश में सराही गई, यहां तक की प्रधानमंत्री ने भी इसकी तारीफ की, इन सभी मुद्दों के कारण वे देश में लोकप्रिय रहे।

छत्तीसगढ़ के विकास मॉडल का सीएम को श्रेय –

सीएम बघेल ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी में भी शक्तिशाली होकर दमदार उपस्थिति दर्ज कराई है। वे गांधी परिवार के विश्वासपात्र हो गए हैं इसीलिए कई राज्यों में उन्हें चुनावों का प्रभारी बनाया जा रहा है। गांधी परिवार सभी राज्यों में, जहां भी चुनाव हो रहे हैं, उन्होंने छत्तीसगढ़ के विकास मॉडल को आदर्श के तौर पर चुनाव में पेश किया। इसका श्रेय भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को दिया गया। इसीलिए देश की जनता ने उन्हें सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय मुख्यमंत्री के तौर पर घोषित किया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह स्थान –

सर्वे में नम्बर वन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार तीसरी बार एक सर्वे में देश के सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री चुने गए हैं। इस सर्वे में कहा गया है कि योगी आदित्यनाथ को सर्वे में कुल वोटों का 24 फीसदी मिला, जो कि पिछले सर्वे के मुकाबले 6 प्रतिशत ज्यादा है। इसके चलते उन्हें सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले मुख्यमंत्रियों की लिस्ट में पहला स्थान मिला है।

6 गैर-भाजपा और गैर-कांग्रेसी –

इंडिया टुडे और कार्वी इनसाइट्स के ‘मूड ऑफ द नेशन’ सर्वे के मुताबिक, देश के टॉप-7 बेहतर प्रदर्शन करने वाले मुख्यमंत्रियों में से 6 गैर-भाजपा और गैर-कांग्रेसी राज्यों से हैं। इनमें सबसे बड़ा नुकसान ममता बनर्जी को हुआ है। योगी आदित्यनाथ से पहले लगातार तीन बार देश की सर्वश्रेष्ठ सीएम रहीं ममता अब चौथे स्थान पर हैं। उन्हें सर्वे में 9 फीसदी वोट मिले, जो कि योगी के मुकाबले एक-तिहाई हैं। दूसरी तरफ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (15 फीसदी वोट) और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी (11 फीसदी वोट) उनसे आगे हैं।

योगी आदित्यनाथ को 18 फीसदी जनता ने पहली पसंद –

बता दें कि पिछले साल जनवरी में जो सर्वे हुआ था, उसमें योगी आदित्यनाथ को 18 फीसदी जनता ने पहली पसंद करार दिया था। हालांकि, पिछले एक साल में यूपी से बर्बर दुष्कर्म और अपराध की घटनाओं के बाहर आने के बावजूद योगी की छवि पर असर पड़ने की बात कही जा रही थी। इसके बावजूद ताजा सर्वे में लोगों ने योगी पर विश्वास बनाए रखा है। बता दें कि जनवरी 2020 के सर्वे में योगी के बाद केजरीवाल और ममता बनर्जी (11-11 फीसदी वोटों) संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर थे।

2019 के सर्वे में यह था हाल –

इससे पहले अगस्त 2019 के सर्वे में भी योगी को सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करने वाला मुख्यमंत्री करार दिया गया था। तब पहली बार यूपी सीएम ने ममता बनर्जी को पहले स्थान से बेदखल किया था। इससे पहले ममता बनर्जी लगातार तीन बार मूड ऑफ द नेशन पोल में टॉप पर रही थीं।

IMG-20250108-WA0013
IMG-20250313-WA0031
IMG-20250108-WA0014
IMG-20250313-WA0030
holi-advt01
advt02-march2025
advt-march2025
Share This: